फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के संपर्क में आए थे कोरोना संक्रमित विधायक से मिले सीएम और मंत्री, मचा हड़कंप

Wed, 07 Oct 2020 10:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2020 10:24 AM IST
सार

  • पीएम मोदी के पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में हिमाचल सरकार से बड़ी चूक
  • कोरोना पॉजिटिव आए कुल्लू के बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी
  • पीएम  के संपर्क में रहे सीएम और वन मंत्री 
  • दोनों कोरोना पॉजिटिव आए विधायक के प्राइमरी कांटेक्ट में थे।

विज्ञापन
CM and Minister met to Coronavirus infected MLA  had come in contact with PM Modi
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी, सीएम जयराम, राकेश पठानिया। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में हिमाचल सरकार से बड़ी चूक हो गई है। बीते 3 अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए आए पीएम मोदी के संपर्क में रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन मंत्री राकेश पठानिया कोरोना पॉजिटिव आए कुल्लू के बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के प्राइमरी कांटेक्ट में थे। स्वास्थ्य विभाग को शौरी के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट टनल उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले 2 अक्तूबर को ही मिल गई थी।




 

CM and Minister met to Coronavirus infected MLA  had come in contact with PM Modi
पीएम मोदी और सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला

बावजूद इसके हिमाचल सरकार की इस बड़ी चूक ने पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी कोरोना का संकट खड़ा कर दिया है। इससे हिमाचल में अब हड़कंप मच गया है।  मोदी के साथ मंच साझा करने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद क्वारंटीन है। उन्होंने बताया कि उन्हें शौरी के पॉजिटिव होने की जानकारी 3 अक्तूबर को मिली थी।

 

CM and Minister met to Coronavirus infected MLA  had come in contact with PM Modi
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी नहीं दी गई है।  वहीं, अटल टनल कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से नजदीक से बात करने वाले वन मंत्री राकेश पठानिया भी संक्रमित विधायक के संपर्क में आए थे। वह भी आइसोलेट हो गए हैं। पठानिया ने कहा कि शौरी के पॉजिटिव आने की जानकारी मुख्यमंत्री के क्वारंटीन होने के बाद मिली है। शौरी से दूर से मुलाकात हुई थी और हम दोनों ने ही मास्क लगाए थे। फिर भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत खुद को क्वारंटीन कर लिया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM and Minister met to Coronavirus infected MLA  had come in contact with PM Modi
- फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री, मंत्री के क्वारंटीन होने के बाद सीएम के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा समेत आधा दर्जन से ज्यादा नेता भी क्वारंटीन हो गए हैं। मोदी के साथ मंच साझा करने वाले शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने विधायक से मुलाकात नहीं की थी। इस वजह से वह अभी तक क्वारंटीन नहीं हुए हैं।


 
विज्ञापन
CM and Minister met to Coronavirus infected MLA  had come in contact with PM Modi
सांकेतिक तस्वीर

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चूक
सामान्य तौर पर किसी भी व्यक्ति के पॉजिटिव आने पर उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाती है और प्राइमरी कांटेक्ट को क्वारंटीन होने को कहा जाता है। लेकिन शौरी के पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तो क्वारंटीन कर दिया गया लेकिन मुख्यमंत्री से लेकर अन्य सभी कांटेक्ट घूमते रहे। अगले दिन प्रधानमंत्री के साथ मंच से लेकर सभी कार्यक्रमों में साथ रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी चूक से अब हिमाचल के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय तक पर कोरोना का साया मंडरा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed