{"_id":"578a25024f1c1ba94013d63b","slug":"cloudburst-in-churah-valley-chamba-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: हिमाचल में बादल फटने से मकान बहे, चारों तरफ दिखा तबाही का खौफनाक मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: हिमाचल में बादल फटने से मकान बहे, चारों तरफ दिखा तबाही का खौफनाक मंजर
Sun, 17 Jul 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
बादल फटने से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमाचल के चंबा जिले की चुराह घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। आधी रात को आई भीषण आपदा से लोगों ने भागकर जान बचाई। चुराह घाटी की मैहलवार धार में बादल फटने से मलवास नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे मलवास गांव में तीन घर बहने से तीन परिवार बेघर हो गए। तो आधा दर्जन अन्य घरों में दरारें आ गई हैं। आपदा से बचने के लिए लोगों ने यहां वहां भाग कर अपनी जान बचाई। जबकि मलवास गांव में लगी मक्की की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
2 of 7
बादल फटने से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
जो अनाज लोगों ने घरों में गुजारा के लिए रखा था। वह भी पानी के संपर्क में आने से बेकार हो गया। प्रारंभिक रूप से गांव में लाखों रुपयों के नुकसान होने की संभावना है। इस नाले में जल स्तर बढ़ने से आगे तरेला नाला भी उफान पर आ गया। नतीजतन तरेला नाला पर बना पुल भी बह गया। पुल के बहने से चार पंचायतों का संपर्क मुख्य धारा से कट गया है। जबकि नाले के साथ बने करीब एक दर्जन घराट भी बह गए हैं।
3 of 7
बादल फटने से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
यह हादसा शुक्रवार की आधी रात को उस समय हुआ। जब पूरे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। मलवास गांव में घरों में सोए लोगों को अचानक नाले में भारी मात्रा में पानी और मलबा आने की गडगड़ाहट सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बादल फटने से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले लोग कुछ समझ पाते पानी और मलबा सीधे उनके घरों में घुसने लगा। लिहाजा लोगों को अपना कीमती सामान छोड़ कर जान बचाने के लिए भागना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
बादल फटने से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
रात के अंधेरे में आई भीषण आपदा से हुए व्यापक नुकसान का सुबह ही खुलासा हो पाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।