फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गर्मी से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घूमें ये शानदार जगह, आएगा फुल मजा

Mon, 03 Jun 2019 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Jun 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
celebrate summer holidays in snow covered Rohtang Pass Kullu Manali Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा खुलते ही सैलानियों का मेला लग गया है। बर्फ के बीच सैलानी जमकर मस्ती कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से एनजीटी के आदेश पर रोजाना 1300 वाहनों को रोहतांग दर्रा भेजा जा रहा है। सैलानियों को रोहतांग पहुंचने की इतनी जल्दी है कि सुबह चार से पांच बजे ही गुलाबा बैरियर में पहुंचना शुरू जाते हैं।

celebrate summer holidays in snow covered Rohtang Pass Kullu Manali Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

आज भी गुलाबा में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सैलानियों को ब्यास नाले से ही बर्फ के दीदार हो रहे हैं जिसे देख वे रोमांचित हो रहे हैं। आने वाले दिनों में सैलानी लाहौल, काजा व लेह की तरफ का भी रुख करेंगे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से मनाली घूमने आई जहनवी शर्मा और चेतना शर्मा ने बताया कि वह परीक्षा देने के बाद मनाली आई हैं।

celebrate summer holidays in snow covered Rohtang Pass Kullu Manali Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

आज वे रोहतांग घूमने पहुंच गईं। बर्फ के बीच उन्होंने न केवल मस्ती की बल्कि सेल्फी के साथ फोटोग्राफी भी की। उन्होंने रोहतांग की वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर उन्हें भी मनाली व रोहतांग आने को कहा है। मुंबई से परिवार के साथ आए सतीश कुमार ने कहा कि मनाली और रोहतांग की वादियां अद्भुत हैं। उन्होंने सुना था, लेकिन मौके पर पहुंच कर वह नजारों के कायल हो गए हैं। 10 से 15 फीट बर्फ के बीच अठखेलियां करना उन्हें जन्नत में होने का एहसास दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebrate summer holidays in snow covered Rohtang Pass Kullu Manali Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

उधर, सैलानियों की भीड़ जुटने से ब्यास नाला से ही जाम की स्थिति उत्पन्न होना शुरू हो गई है। आज भी कई सैलानियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। पर्यटकों को कई किलोमीटर पैदल ही सफर करना पड़ा है। एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने कहा कि अभी रोहतांग दर्रे में वाहनों को पार्क करने और पासिंग की सुविधा पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
celebrate summer holidays in snow covered Rohtang Pass Kullu Manali Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

टैक्सी चालक व पर्यटक अपने वाहनों को बेतरतीब तरीके से पार्क कर देते हैं जिससे जाम लग जाता है। रोहतांग दर्रे के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा तीन जून के बजाए अभी दो से तीन देरी से शुरू होगी। एचआरटीसी कुल्लू ने रोहतांग दर्रे में रिकॉर्ड बर्फबारी होने पर यह निर्णय लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed