फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सादगीपूर्ण जिंदगी जीकर शीर्ष पर पहुंचे हैं नरेंद्र मोदी, ट्रेन की ये घटना सुनकर यकीन नहीं करेंगे आप

Tue, 28 May 2019 01:28 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 28 May 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
narendra modi simple lifestyle made him successful know train incident of modi
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

23 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी और शंकर सिंह वाघेला को लेकर एक कहानी वायरल हो रही है। इस कहानी को नरेंद्र मोदी के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के साथ जोड़कर खूब शेयर किया जा रहा है। यह कहानी सबसे पहले साल 2014 में उस वक्त सामने आई थी जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे। अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' में छपे एक लेख में इस कहानी का जिक्र हुआ था। इस कहानी में नरेंद्र मोदी के ट्रेन यात्रा का जिक्र है....। हालांकि सबसे पहले जब यह कहानी साल 1995 में एक लेख के जरिए छपी थी तब लेखिका को नहीं पता था कि ट्रेन यात्रा कर रहे शख्स मोदी थे।  आइए जानते हैं क्या है यह कहानी जो 90 के दशक की है और फिर से लोग इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं..।



 

narendra modi simple lifestyle made him successful know train incident of modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

इस कहानी में नरेंद्र मोदी और शंकर सिंह वाघेला ने अपने विनम्र स्वभाव से दो अजनबी महिलाओं पर गहरी छाप छोड़ी थी। कहानी को रेलवे में वरिष्ठ अधिकारी लीना शर्मा ने अपने एक लेख के जरिए पांच साल पहले साझा किया था जो 2019 में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद फिर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। इस कहानी में लीना शर्मा ने 90 के दशक में अपनी अहमदाबाद यात्रा का जिक्र किया है। 

narendra modi simple lifestyle made him successful know train incident of modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : फेसबुक

लीना शर्मा ने उस घटना को याद किया जिसमें उनकी मुलाकात मोदी और वाघेला से हुई थी। दोनों ही ने अपना नाम बताया था लेकिन लीना को याद नहीं रहा। हालांकि दोनों ही लोगों के सादगीपूर्ण व्यवहार को वो कभी नहीं भूल सकी। यह कहानी तब की है जब लीला शर्मा अपने एक सहपाठी सहेली के साथ दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थीं। उनकी और उनके बैचमेट का टिकट कंफर्म नहीं हुआ था। तब मोदी और वाघेला ने इन दोनों ही महिलाओं को अपनी सीट दी थी। इतना ही नहीं, जब सोने की भारी आई तो मोदी और शंकर सिंह वाघेला ट्रेन के फर्श पर चादर बिछाकर लेट गए और अपनी रिजर्व सीट दोनों महिलाओं को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
narendra modi simple lifestyle made him successful know train incident of modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

लेख में जिक्र किया गया है कि खाने के वक्त चार थाली आई जिसका बिल भी मोदी ने चुकाया और इन दोनों ही महिलाओं को गुजरात भाजपा में शामिल होने के लिए कहा। लीना ने इस घटना का जिक्र पहली बार 1995 में असम के एक अखबार में लेख लिखकर किया तब वह मोदी और वाघेला का नाम नहीं जानता थी और उन्होंने दो अज्ञात राजनेताओं के नाम का जिक्र किया था। तब लीना को नहीं पता था कि वो जिन दो नेताओं का जिक्र कर रही हैं वो आने वाले वक्त में इतने मशहूर होंगे। 

विज्ञापन
narendra modi simple lifestyle made him successful know train incident of modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

1996 में शंकर सिंह वाघेला गुजरात के मुख्यमंत्री बने। 2001 में नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने। जब मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो फिर लीना ने इस घटना को एक लेख के जरिए याद किया। लीना ने लिखा- साल 1990 गर्मियों की बात है। रेलवे में सेवा प्रोबेशनर्स के दौरान मैं और मेरी सहेली ट्रेन से लखनऊ से दिल्ली की यात्रा कर रही थी। उसी बोगी में दो सासंद भी यात्रा कर रहे थे। वो तो सही थे लेकिन उनके साथ बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर रहे करीब 12 लोगों का व्यवहार डराने वाला था।  उन्होंने हमें हमारे रिजर्व बर्थ खाली करने के लिए मजबूर किया और हमारे सामान पर बैठ गए। इतना ही नहीं वो लोग भद्दी और गाली-गलौज वाली टिप्पणियां करने लगे। हमें लड़ाई से डर भी लग रहा था और गुस्सा भी आ रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed