लक्ष्य निर्धारित करके जब आगे बढ़ते हैं तो सफलता जरूर मिलती है, बशर्ते सही रास्ते का पता हो। युवा पीढ़ी जहां घंटों सोशल मीडिया पर रील देखने और अन्य गैरजरूरी चीजों को देखने में बर्बाद कर रही है, वहीं यह बच्चे ऐसे हैं, जो इससे दूरी बनाकर कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं कक्षा के टॉपर्स ने कुछ ऐसे ही अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सफलता कड़ी मेहनत से प्राप्त हुई और इसके लिए ध्यान पूरी तरह पढ़ाई पर केंद्रित करने की कोशिश की।
2 of 6
कामाक्षी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कई घंटों तक पढ़ाई करने की जगह विषयों को समझा
बारहवीं कक्षा में विज्ञान संकाय की टॉपर कामाक्षी शर्मा ने बताया कि वह जैनेटिक विषय में शोध करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई अधिक घंटों तक करने की जगह कॉन्सेप्ट को समझने की जरूरत होती है। सोशल मीडिया से दूर रहती हूं। हालांकि यूट्यूब का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए जरूरी विषयों की जानकारी के लिए करती हूंं। वह कांगड़ा के बैजनाथ की रहने वाली हैं। उनकी मां आंगनबाड़ी वर्कर हैं, पिता व्यवसायी हैं।
3 of 6
अर्शिता
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा से पहले सोशल मीडिया से पूरी तरह बनाती हूं दूरी
बारहवीं कला संकाय की टॉपर अर्शिता ने बताया कि ज्यादातर सोशल मीडिया से दूर रहती हूं। परीक्षा के समय इसे पूरी तरह से बंद कर देती हूं। बोलीं-वर्तमान में एनडीए की कोचिंग कर रही हूं। अर्शिता ऊना जिला के नंगड़ा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता विदेश में काम करते हैं, जबकि माता ब्यूटीशियन हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान वह 12-13 घंटे तक पढ़ाई करती हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं।
4 of 6
तितिक्षा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा के समय घंटों पढ़ाई की जगह सालभर करें मेहनत
दसवीं कक्षा में प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल करने वाली तितिक्षा ठाकुर ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। मैं सोशल मीडिया से दूर रहती हूंं और पढ़ाई पर ध्यान लगाती हूं। बेहतर परिणाम के लिए परीक्षा के समय घंटों पढ़ाई करने की जगह सालभर मेहनत करती हूं। युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने की जगह कड़ी मेहनत करें। वह मंडी जिले के धर्मपुर तहसील के गांव पारछू की रहने वाली हैं।
5 of 6
तितिक्षा ठाकुर
- फोटो : संवाद
सोशल मीडिया का इस्तेमाल सूचनाओं के लिए बेहतर
दसवीं कक्षा में प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल करने वाली तितिक्षा ठाकुर ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। मैं सोशल मीडिया से दूर रहती हूं और पढ़ाई पर ध्यान लगाती हूं। बेहतर परिणाम के लिए परीक्षा के समय घंटों पढ़ाई करने की जगह सालभर मेहनत करती हूं। युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने की जगह कड़ी मेहनत करें। वह मंडी जिले के धर्मपुर तहसील के गांव पारछू की रहने वाली हैं।