सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके में हुई दो चोरी इलाके में चर्चा का विषय बनी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चोर दुकानों से नगदी के साथ-साथ कई ऐसी चीजें भी ले गए हैं, जिन्हें लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, चोरों नेमंढा चौराहे पर स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया। यहां एक मेडिकल स्टोर से चोर कंडोम के पैकेट, सेक्सुअल पावर स्प्रे और कॉस्मेटिक का आइटम चुरा ले गए। इसी तरह दूसरी दुकान से कृष्णा फोटोज से हाथ में बांधने के फैंसी नाल और हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Rajasthan: मेडिकल स्टोर से कंडोम और सेक्सुअल पावर स्प्रे चुरा ले गए चोर, जयपुर में भी हुई थी अनोखी चोरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 26 Jul 2022 04:32 PM IST
सार
सीकर में गोरखनाथ मेडिकल स्टोर पर चोरी करने पहुंचे चोरों ने पहले सेक्सुअल पावर स्प्रे और कंडोम को यूज किया। इसके बाद स्प्रे और करीब 100 से ज्यादा कंडोम के पैकेट चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन