{"_id":"62bd75f3d231d64ccc3b5535","slug":"udaipur-murder-case-cm-gehlot-met-kanhaiyalals-family-son-yash-sought-security","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल के बेटे ने सीएम गहलोत से मांगी सुरक्षा, कहा- पिता के हत्यारों को फांसी होनी ही चाहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल के बेटे ने सीएम गहलोत से मांगी सुरक्षा, कहा- पिता के हत्यारों को फांसी होनी ही चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 30 Jun 2022 03:37 PM IST
सार
कन्हैयालाल के बेटे ने सीएम गहलोत से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
1 of 4
मृतक कन्हैयालाल का बेटा यश।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उदयपुर में आतंकियों द्वारा मारे गए कन्हैयालाल के परिजनों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। इसके बाद कन्हैयालाल के बेटे यश ने कहा, मेरी मुख्यमंत्री गहलोत से बात हुई है। उन्होंने हमसे आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की बात कही है। हमने उनसे खुद की सुरक्षा की भी मांग की है। जिन लोगों ने मेरे पिता के साथ ऐसा किया उनको फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए। यही हमारी मांग है।
2 of 4
सीएम गहलोत ने परिवार को 51 लाख का चेक सौंपा।
- फोटो : ani
बतादें कि सीएम अशोक गहलोत आज गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मृतक कन्हैयालाल के घर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बढ़ाया। साथ ही परिवार को 51 लाख का चेक भी सौंपा। इस दौरान सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनआईए एक महीने के अंदर इस केस में जल्दी सजा दिला दे। कन्हैया को सुरक्षा दी गई या नहीं, क्या कमी रही, सभी चीजें जांच में सामने आ जाएगी। हमें एनआईए की जांच पर भरोसा करना चाहिए। जांच निष्पक्ष होगी। हम पूरा सहयोग करेंगे।
3 of 4
मृतक की पत्नी ने भी की थी फांसी की मांग।
- फोटो : ani
इससे पहले बुधवार को यह ने कहा था, जिन लोगों ने मेरे पिता की हत्या की है उनका एनकाउंटर कर दिया जाए या उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए। ऐसे लोगों में डर पैदा करने की जरूरत है। वहीं मृतक कन्हैलाल की पत्नी ने कहा था कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। हम उनके लिए मौत की सजा की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हमले के दौरान आतंकियों का नाप ले रहे थे कन्हैलाल।
- फोटो : ani
गला रेत कर दी गई थी हत्या
दरअसल, हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल दर्जी है और अपनी दुकान चलाता है। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर गड़ासे से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।