राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में ठंड अपने पूरे तेवर दिखा रही है। मंगलवार सुबह लगातार दूसरे दिन शहर का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शहर में नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटक भी पहुंचे हैं। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर इस बार शरद महोत्सव का आयोजन नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नववर्ष-2025 के कार्यक्रमों को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Mount Abu Weather: नए साल के जश्न के बीच माउंट आबू में पारा माइनस दो डिग्री, बर्फ की चादर बिछी; देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माउंट आबू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 31 Dec 2024 04:00 PM IST
सार
Mount Abu Weather Forecast Today: माउंट आबू में नए साल के जश्न के बीच जमकर सर्दी पड़ रही है। मंगलवार को यहां का तापमान माइनस दो डिग्री है, जिससे हर तरह बर्फ की चादर बिछी हुई नजर आई। नए साल का स्वागत करने के लिए यहां पर्यटक भी पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन