फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के खिलाफ SC जाएगी राजस्थान सरकार, दुलानी को मिलेगी सुरक्षा

Fri, 29 Jul 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan govt may go supreme court against salman khan verdict
sambha - फोटो : solaris

चिकारा ‌शिकार मामले में जोधपुर हाईकोर्ट से राहत पाए बॉलीवुड दबंग सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पहले तो सालों से गायब चल रहे मामले के मुख्य गवाह बताए जा रहे हरीश दुलानी ने सामने आकर सलमान के खिलाफ बयान दे दिया तो अब हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ राजस्‍थान सरकार भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है। 

Rajasthan govt may go supreme court against salman khan verdict

राजस्‍थान सरकार ने घटना के वक्त सलमान के ड्राइवर रहे दुलानी को सुरक्षा देने की बात भी कही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राजस्‍थान कैबिनेट में कानून मंत्री राजेन्द्र राठौड ने दावा किया कि राज्य सरकार हाईकोर्ट के निर्णय से संतुष्ट नहीं है और वो इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। 

Rajasthan govt may go supreme court against salman khan verdict

राठौड़ ने ये भी कहा कि अगर मामले के मुख्य गवाह दुलानी को किसी तरह की धमकी मिलती है तो उन्हें पुलिस सुरक्षा भी दी जाएगी। बता दें कि दुलानी ने दावा किया था कि 28 ‌सितंबर 1998 को जोधपुर के घोड़ा फार्म में शिकार के दौरान वही सलमान की गाड़ी चला रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan govt may go supreme court against salman khan verdict

सलमान ने चिंकारा पर फायर किया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। दुलानी ने दावा किया था कि घटना के बाद उन्हें धमकियां मिलने लगी थी जिसकी वजह से वह भूमिगत हो गए थे। उनके परिवार को भी धमकियां दी जा रही थी इसलिए भी वह सामने नहीं आए ‌थे। 

विज्ञापन
Rajasthan govt may go supreme court against salman khan verdict

दुलानी ने दावा किया कि अगर उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मिले तो वह कहीं भी गवाही दे सकते हैं। हालांकि सलमान पक्ष का दावा था कि दुलानी झूठ बोल रहे हैं, मामले के ट्रायल के दौरान उन्हें कई बार समन किया गया लेकिन वह सामने नहीं आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed