फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी की सभा: एंट्री गेट के बाहर लगा काले रंग के कपड़ों का ढेर, दुपट्टा, शर्ट, टी-शर्ट सब उतरवाया, देखें तस्वीरें

Mon, 16 May 2022 10:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 16 May 2022 10:19 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Beneshwar Dham sabha no entry for black clothes
इस तरह दीवार पर लग गया कपड़ों का ढेर। - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के बांसवाड़ा में हुई राहुल गांधी की सभा में काले रंग के कपड़ों पर बैन था। पुलिस सभा में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए थे। जो भी लड़की, लड़का, महिला और पुरुष काले रंग का कपड़े पहनकर उन्हें उसे उतारने के लिए कहा गया। सभी के काले कपड़े एंट्री गेट के बाहर रखवा लिए गए।

Rahul Gandhi Beneshwar Dham sabha no entry for black clothes
महिला पुलिस भी कर रही थी निगरानी। - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान कई लड़कियां काले रंग का दुपट्टे का पहनकर आईं तो महिला पुलिसकर्मियों ने उसे भी उतरवा लिया। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ महिलाओं और लड़कियों ने इस बात का हल्का विरोध भी किया, लेकिन किसी की नहीं सुनी गई। सभी से काले रंग के कपड़े बाहर छोड़ ही अंदर जाने के लिए कहा गया। 

Rahul Gandhi Beneshwar Dham sabha no entry for black clothes
लोगों ने इस तरह दीवार पर रख दिए काले कपड़े। - फोटो : सोशल मीडिया

सभा में जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की गई। काले रंग की शर्ट, टी-शर्ट, स्कार्फ, दुपट्टा, यहां तक की रूमाल तक का रंग देखा गया। जो भी कपड़ा काले रंग का दिखा सभी बाहर रखवा लिया गया। इस कारण एंट्री गेट के बाहर दीवार पर काले रंग के कपड़ों का ढेर लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi Beneshwar Dham sabha no entry for black clothes
काला कपड़ा पहनकर जाने की नहीं थी इजाजत। - फोटो : सोशल मीडिया

विरोध की आंशका के कारण की गई सख्ती
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की सभा में विरोध की आशंका के चलते काले कपड़ों पर रोक लगाई गई थी। सरकार को अंदेशा था कि भाजपा समर्थक या बेरोजगार युवा सभा में काले झंडे दिखा सकते हैं। इससे बचने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए थे कि कोई भी सभा में काले रंग का कपड़ा लेकर या पहनकर नहीं आएगा। एंट्री गेट पर सभी भी कड़ी जांच की गई और काले रंग का जो भी कपड़ा मिला उसे बाहर ही रखवा लिया गया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Beneshwar Dham sabha no entry for black clothes
पुलिस ने अपने सामने उतरवाए कपड़े। - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा शासन में भी लगा था बैन  
सभा में काले रंग के कपड़ों पर बैन लगाना कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सभाओं में भी इस तरह की सख्ती देखी गई थी। उस दौरान कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया था, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद कांग्रेस भी वही करती नजर आई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed