Mahashivratri: महाशिवरात्रि को लेकर बाबा भोले के भक्त तैयारियों में लगे हुए हैं। आठ मार्च को महाशिवरात्रि (Maha shivratri) है, इस दौरान बाबा के भक्ति अपने आराध्य भगवान शिव की भक्ति में लीन होगा। शिवरात्रि से पहले उदयपुर (Udaipur) के एक शिल्पकार ने सोने से आकार में सबसे छोटा शिवलिंग (Shivalinga) बनाया है। इसके लिए उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज किया है। आकार में सबसे छोटा शिवलिंग (world smallest shivalinga) बनाने वाले शिल्पकार हैं उदयपुर के रहने वाले डॉ. इकबाल सक्का। इस शिवलिंग को बनाकर सक्का ने अपना 110वां वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
Mahashivratri: सोने का सबसे छोटा शिवलिंग, शिवरात्रि से पहले शिल्पकार इकबाल ने बनाया, इच्छा- PM को भेंट करने की
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 01 Mar 2024 04:50 PM IST
सार
Mahashivratri: शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने सोने का शिवलिंग, नाग देवता, डमरु, कमंडल, शिव चिमटा और त्रिशूल होप बनाया है। यह विश्व की सबसे छोटी सोने की कलाकृतियां हैं। इकबाल इन्हें पीएम मोदी को भेंट करना चाहते हैं।
विज्ञापन