फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के "रियल हीरो" से मिलने पहुंचा 8 साल का ये बच्चा

Sat, 25 Mar 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
to meet real hero of border
बीएसएफ अधिकारियों के साथ रविकर - फोटो : amar ujala
आठ—नौ साल की उम्र में बच्चों का शौक टीवी देखना और खेलना तो नई बात नहीं, लेकिन हैदराबाद के इस बच्चे की इच्छा देश के "रियल हीरो" से मिलना थी।


हम बात कर रहे हैं हैदराबाद के निजामपेट में रहने वाले आठ वर्षीय रविकर रेड्डी की। यह बच्चा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स से इतना प्रभावित था कि इसने बीएसएफ के डीजी के.के.शर्मा को पत्र लिखकर देश के "रियल हीरो" को नजदीक से जानने की इच्छा व्यक्त की। काफी दिन इंतजार करने के बाद रविकर को आखिरकार जवानों के पास जाने का मौका मिल ही गया।

भारत पाकिस्तान की सीमा को देखा

to meet real hero of border
भारत पाक सीमा को दूरबीन से देखता रविकर - फोटो : amar ujala
डीजी शर्मा की ओर से रविकर के घर पत्र आया, जिसमें उसे परिवार सहित जैसलमेर बुलाया गया। यह बुलावा मिलते ही रविकर के परिवारजन खुशी—खुशी उसे लेकर भारत—पाक सीमा के पास तैनात सीमा कैंप पहुंचे।

वहां तैनात जवान भी रविकर और उसके परिजनों को उनसे मिलने की उत्सुकता देखकर काफी खुश हुए। जवानों ने बताया कि सेलेब्रिटी को यहां आते तो बहुत देखा है लेकिन आज उन्हें इस बच्चे को यहां देखकर लग रहा है कि देश की जनता को उनकी कितनी चिन्ता है।

जवान ही देश के सच्चे हीरो

to meet real hero of border
बीएसएफ जवान की बंदूक निहारता रविकर - फोटो : amar ujala
बड़ी उत्सुकता से डीजी शर्मा के साथ ही जवानों ने रविकर को बीएसएफ का अतिथि बनाकर धनाना, मुरार व बाबलियान सहित कई सीमा चौकियों का भ्रमण करवाया। इस दौरान कक्षा 4 में पढ़ने वाले रविकर का कहना था कि सीमा पर तैनात जवान ही देश के सच्चे हीरो हैं। उसने भी इन हीरोज के बारे में न्यूज पेपर में पढ़ा था तभी से उसके मन में इनसे मिलने की इच्छा जागृत हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed