एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंटरनेशनल फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते पैसेंजर्स को करीब 5 घंटे तक विमान में ही बैठाए रखा गया। इस दौरान न तो एयर कंडीशनर चलाया गया और न ही यात्रियों को पानी या खाना उपलब्ध कराया गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Air India: फ्लाइट में पांच घंटे फंसे रहे यात्री, खाना मिला न पानी, एसी भी रहा बंद; हालात बयां करती ये तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:46 PM IST
सार
Air India Express Video: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में दुबई से जयपुर आ रहे पैसेंजर बिना एसी के 5 घंटे प्लेन में बैठे रहे। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर पाई। इस दौरान लगभग 150 से ज्यादा पैसेंजर्स को फ्लाइट में ही बैठाए रखा गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन