अहमदाबाद में रविवार को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है। टेकऑफ के महज 50 सेकंड बाद विमान अस्पताल की मैस बिल्डिंग से टकरा गया और धमाके के साथ क्रैश हो गया। हादसे में प्लेन में सवार राजस्थान के 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि होस्टल में खाना खा रहे प्रदेश के दो अन्य डॉक्टर छात्र भी काल के मुंह में समा गए।
Ahamdabad Plane Crash: विमान हादसे ने छीने राजस्थान के 14 सपने, मुस्कान के साथ किया था विदा, अब राख बनकर लौटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:48 PM IST
सार
अहमदाबाद एयर प्लेन क्रैश में सवार राजस्थान के 12 यात्रियों समेत दो एमबीबीएस छात्रों की भी दर्दनाक मौत हो गई। सभी 14 लोगों की मौत ने न केवल इनके परिजनों बल्कि प्रदेश की जनता को भी पूरी तरह झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन