{"_id":"62b6f71ab21da11869620209","slug":"invisible-paintings-are-visible-only-in-certain-light-dr-prashant-sharma-jaipur-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: यह अदृश्य पेंटिंग एक खास रोशनी में ही दिखाई देतीं हैं, देश में पहली ऐसी प्रदर्शनी का दावा, देखें तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: यह अदृश्य पेंटिंग एक खास रोशनी में ही दिखाई देतीं हैं, देश में पहली ऐसी प्रदर्शनी का दावा, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 25 Jun 2022 05:42 PM IST
सार
यह अदृश्य पेंटिंग एक खास रोशनी में ही दिखाई देतीं हैं
विज्ञापन
1 of 5
दिन में नहीं दिखाई देती हैं यह पेंटिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान के जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल में कैंसर रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. प्रशांत शर्मा के अदृश्य पेंटिंग की प्रदर्शनी इनदिनों नई दिल्ली की ललित कला अकादमी में चल रही है। उनका दावा है कि देश में पहली बार अदृश्य पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई है।
2 of 5
डॉ. प्रशांत शर्मा ने बनाई हैं यह पेंटिंग।
- फोटो : अमर उजाला
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत प्रदर्शनी है। अब भारत विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। भारत विश्व में किसी से भी पीछे नहीं है। यह प्रदर्शनी भी इसका एक उदाहरण है। इसमें जो चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, वह कला और विज्ञान का अनूठा सम्मिश्रण है।
3 of 5
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगाई गई प्रदर्शनी।
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में जितने भी चित्र दिखाए गए हैं वे अदृश्य हैं। दिन की रोशनी में नहीं दिखते हैं। एक विशेष रोशनी में ही इन चित्रों को देखा जा सकता है। प्रदर्शनी में लगभग 23 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि उन्हें बचपन से चित्रकारी और बांसुरी वादन का शौक है। इस शौक को उन्होंने कभी खत्म नहीं होने दिया। उन्होंने बताया कि अपने बचपन के मित्र के साथ नई तकनीक का प्रयोग करके इन चित्रों को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भगवान राम की अदृश्य पेंटिंग।
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. प्रशांत कहते हैं कि यह तकनीक भारतीय कला में एक नई जान फूंक देगी और विश्व पटल पर भारतीय कला की एक नई पहचान बनेगी। हमने अपनी इस प्रदर्शनी का नारा रखा है 'विज्ञान और कला का सम्मिश्रण'। हमने विज्ञान की सहायता से चित्रकला की नई तकनीक बनाई और अलग तरह के अद्भुत चित्र बनाए हैं। हम आगे भी इस विषय पर रिसर्च करते रहेंगे और अलग-अलग प्रकार की तकनीक इसमें विकसित करते रहेंगे, जो कलाकार या कलाप्रेमी लोग हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, उनका हृदय से स्वागत है।
विज्ञापन
5 of 5
दावा है कि देश में पहली बार लगाई है इस तरह की पेंटिंग की प्रदर्शनी।
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे कलाकार 'इनसेन' कहते हैं, इस प्रकार की चित्रकारी बहुत ही मुश्किल है। आपको 'सिंगल स्ट्रोक पेंटिंग' करनी होती है। इसमें गलती की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि गलती चमकती है और दूर से ही पकड़ में आ जाती है। यह रंग दिखते नहीं हैं, इसलिए चित्रकारी करना और भी मुश्किल हो जाता है।
डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि उनकी अगली प्रदर्शनी मुंबई में, बॉम्बे आर्ट गैलरी, बांद्रा रिक्लेमेशन कंपलेक्स में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी। इसमें वह विश्व में पहली बार अपनी 'स्मार्ट पेंटिंग्स' को प्रदर्शित करेंगे। यह भी एक नई तरह की चित्रकला पद्धति है, जिसकी खोज की शुरुआत उन्होंने कोरोना काल में की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।