फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan News: जयपुर की प्रसिद्ध रावत कचोरी में छिपकली का कटा सिर, जांच के आदेश, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Jun 2022 05:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 21 Jun 2022 05:25 PM IST
सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर की फेमस रावत कचोरी में मरी छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। छिपकली का कटा सिर एक व्यक्ति के मुंह में आ गया था। 

विज्ञापन
Lizards severed head in Rawat Kachori Jaipur Rajasthan 
शिकायत के बाद की जा रही मामले की जांच। - फोटो : अमर उजाला

जयपुर की फेमस रावत कचोरी में मरी छिपकली निकली है। जैसे ही व्यक्ति ने सोमवार को कचोरी निवाला मुंह में रखा, मरी हुई छिपकली का कटा सिर मुंह में आ गया। वैशाली नगर के एक शख्स ने जयपुर-अजमेर रोड़ पर रावत मिष्ठान भंडार से सुबह 12 बजे प्याज की कचोरी ली थी। आधी कचोरी खाने के बाद उसमें छिपकली निकली।

Lizards severed head in Rawat Kachori Jaipur Rajasthan 
कचोरी में निकली छिपकली। - फोटो : अमर उजाला

वैशाली नगर निवासी अखिल अग्रवाल की कचोरी में मरी छिपकली निकली थी। उन्होंने इसकी शिकायत रावत मिष्ठान के मैनेजर से भी की थी। मैनेजर ने गलती मानते हुए बाकी कचोरी की बिक्री रोक दी थी। इस मामले की शिकायत जयपुर के सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा को भी हुई। उन्होंने फूड इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं। कचोरी के सैंपल लिए गए हैं। सीएमएचओ ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई होगी। रावत मिष्ठान भंडार जयपुर की फेमस दुकान है, जहां की बनी प्याज की कचोरी पूरे राजस्थान में अलग पहचान रखती है। 

Lizards severed head in Rawat Kachori Jaipur Rajasthan 
जांच के बाद हो सकती है कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर दुकानदार ने ग्राहक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। अखिल का कहना है कि जैसे ही उसने कचोरी को तोड़ा, उसे कचोरी में मरी छिपकली का टुकड़ा दिखा। उन्होंने इसकी सूचना दुकान के कर्मचारियों को दी और कचोरी की बिक्री रुकवाई। इससे पहले जयपुर में करीब 8-9 महीने पहले गौरव टॉवर स्थित मैकडोनाल्ड में ग्राहक को बर्गर में मरा हुआ बिच्छु मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed