{"_id":"62a1af01f922b32fdb146590","slug":"five-year-old-samar-of-ajmer-gave-message-of-saving-water-in-netherlands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पांच साल की अजमेर की समर ने नीदरलैंड में दिया पानी बचाने का संदेश, स्पीच से जीता लोगों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पांच साल की अजमेर की समर ने नीदरलैंड में दिया पानी बचाने का संदेश, स्पीच से जीता लोगों का दिल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:01 PM IST
सार
Rajasthan: पांच साल की अजमेर की समर ने नीदरलैंड में दिया पानी बचाने का संदेश, स्पीच से जीता लोगों का दिल
विज्ञापन
1 of 5
अजमेर की समर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लिविंग पीस प्रोजेक्ट फांउडेशन ने हाल ही में नीदरलैंड में 'वाटर फॉर ऑल' सम्मेलन का आयोजन किया था। इस सम्मेलन में राजस्थान के अजमेर की रहने वाली समर चिश्ती ने भी हिस्सा लिया। पांच साल की समर ने पानी बचाने के लिए अपने विचार रखे। जिससे सभी स्तब्ध रह गए।
2 of 5
वाटर फॉर ऑल सम्मेलन में शामिल लोग
- फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान सहित देश के कई राज्य जल संकट की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी बचाने के लिए जागरुक करने के लिए नीदरलैंड में वाटर फॉर ऑल सम्मेलन में समर चिश्ती ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन में 5 से 25 साल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन सबने पानी के महत्व पर आयोजित परिचर्चा में अपनी-अपनी बात रखी। इस दौरान समर ने भी अपने बात को रखा। समर ने कहा कि यदि आप पानी को बचाते हैं तो पानी भी आपको बचाएगा। समर अजमेर से अपने साथ पानी भी ले गई थीं।
3 of 5
सम्मेलन में शामिल समर
- फोटो : Social Media
अजमेर दरगाह प्रमुख की बेटी हैं समर
बता दें कि समर चिश्ती अजमेर शरीफ दरगाह के प्रमुख और चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष सैयद सलमान चिश्ती की बेटी हैं। वे पिछले दो साल से पानी के महत्व और उसे बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। वे एक निजी स्कूल की प्रेप क्लास में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सम्मेलन में 18 नदियों का पानी मिलाया गया
- फोटो : Amar Ujala Digital
दुनिया भर से लाए गए जल को मिलाया गया
वाटर फॉर ऑल सम्मेलन के दौरान 18 पवित्र जलस्रोतों से लाए गए जल को मिलाया गया था। यह आध्यात्म, मानवता और सृजन के एकाकार का प्रतीक है, इस जल को पेंडेंट में डालकर वॉटर पेंडेंट बनाया गया। इसमें पवित्र गंगा, यमुना, सरस्वती, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, करनाली, मिसीसिपी, इमेक, राइन, मानसरोवर झील, जॉर्डन, काली बेन, नील, अमेजन, अजमेर शरीफ का जल, मक्का का जल और नक्की झील का जल मिलाया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
अपने पिता सलमान चिश्ती के साथ समर
- फोटो : Amar Ujala Digital
अजमेर दरगाह प्रमुख और समर के पिता सलमान चिश्ती ने बताया कि समर पिछले साल अजमेर के गांव बिठुर में लोगों को पानी बचाने का संदेश देकर आई थी। उसने लोगों को पानी बचाने के लिए जागरुक किया। इसी तरह कई गावों में उसने कैंपेन चलाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।