{"_id":"629f5e0b1c46e707ba3c1b35","slug":"bjp-mlas-living-in-enclosure-did-yoga-meditation-and-exercise-jaipur-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाड़ेबंदी में रह रहे भाजपा विधायकों ने किया योग, ध्यान और व्यायाम, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाड़ेबंदी में रह रहे भाजपा विधायकों ने किया योग, ध्यान और व्यायाम, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 07 Jun 2022 07:47 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
रिजोर्ट में ध्यान करते भाजपा विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के चलते भाजपा विधायकों को जयपुर के एक रिजोर्ट में रखा गया है। कहा जा रहा है कि क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा ने विधायकों की बाड़बंदी की है। हालांकि भाजपा का कहना है कि प्रशिक्षण शिविर को लेकर विधायकों को रिजोर्ट में रखा गया है। दस जून तक पार्टी के सभी विधायक यहीं रहेंगे।
2 of 4
विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया गया है आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
इधर, विधायक अभ्यास वर्ग में पार्टी की रीति-नीति, विकास यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल और मिशन 2023 सहित अन्य विषयों पर सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यास वर्ग के तहत मंगलवार को विधायकों ने योग, ध्यान और व्यायाम किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और सचेतक जोगेश्वर गर्ग भी विधायकों के साथ मौजूद रहे।
3 of 4
भाजपा के 60 विधायक रिजोर्ट में पहुंच गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कल बुधवार को 8 साल मोदी सरकार-युगांतकारी परिवर्तन, मीडिया एवं सोशल मीडिया, मिशन 2023 एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान, आपातकाल एवं लोकतंत्र बहाली में हमारी भूमिका के विषय पर पार्टी नेताओं का संबोधन होगा। वहीं 9 जून गुरुवार को जीवन मूल्यों के धनी राजनीतिक व्यक्तित्व, कांग्रेस की जनविरोधी नीतियां एवं जन आंदोलन, राष्ट्रीय पुनर्निमाण में भाजपा का योगदान सहित अन्य विषयों पर पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के प्रमुख नेताओं के संबोधन होंगे। इस दौरान राज्यसभा चुनाव के मतदान का प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विधायकों को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
बतादें कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को राज्यसभा चुनावों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, सोमवार को विधायकों की बाड़ेबंदी के दौरान गुटबाजी की खबरें भी आई थी। बताया जाता है कि वसुंधरा राजे के समर्थक चंद्रा के समर्थन के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। वसुंधरा खुद भी वीडियो संदेश जारी कर चंद्रा को अपना पारिवारिक मित्र बता चुकी है। ऐसे में इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि घनश्याम तिवाड़ी के बजाय चंद्रा ही जीतकर राज्यसभा पहुंच जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।