फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: भारत अब दुनिया का ताकतवर देश, राजनाथ सिंह बोले- पीएम मोदी के कहने पर रुका था रूस-यूक्रेन युद्ध

Wed, 31 Aug 2022 12:54 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 31 Aug 2022 12:54 AM IST
सार

Rajasthan: भारत अब दुनिया का ताकतवर देश, राजनाथ सिंह बोले- पीएम मोदी के कहने पर रुका था रूस-यूक्रेन युद्ध



 

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh In Udaipur Pannadhay PM Modi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। वह यहां पन्नाधाय उद्यान और प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए आए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब दुनिया का ताकतवर देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध कुछ घंटे के लिए रोक दिया गया था। इस बीच हमने 22 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों को वहां से बाहर निकाला था। ऐसा न कभी हुआ है और न कभी होगा।

Defense Minister Rajnath Singh In Udaipur Pannadhay PM Modi
पन्नाधाय उद्यान और प्रतिमा का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार देश स्वाभिमान कभी झुकने नहीं देगी। हम सिर्फ भारत में ही रहने वाले लोगों की चिंता नहीं करते हैं, हम उन भारतीयों की भी चिंता करते हैं जो दूसरे देश में रह रहे हैं। भारत ने किसी भी देश पर आज तक आक्रमण नहीं किया है, लेकिन अगर किसी ने देश की तरफ बुरी नजरों से देखने की कोशिश की तो उसके मुंह-तोड़ जवाब दिया गया है।

Defense Minister Rajnath Singh In Udaipur Pannadhay PM Modi
कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोग। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि सेना के जवानों पहले जो बंदूकें और मिसाइलें थीं वह अन्य देशों के मुकाबले हल्की थीं। कुछ समय बाद हम दूसरे देशों से बंदूक, राइफल, और गोला-बारूद नहीं खरीदेंगे। यह सब अब देश में ही बनेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि 8 साल पहले हम सिर्फ 900 करोड़ के हथियार बेचते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा 13000 करोड़ है। साल 2047 तक यह आंकड़ा 2.75 लाख करोड़ का होगा। 2047 आते-आते यानि 25 साल बाद भारत विश्वगुरु बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh In Udaipur Pannadhay PM Modi
पन्नाधाय की प्रतिमा 9.6 फीट ऊंची है। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इससे पहले राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय उद्यान और पन्नाधाय की 9.6 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। उदयपुर नगर निगम ने पन्नाधाय पार्क को 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। पन्नाधाय को याद करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, पन्नाधाय ने कभी इसकी चिंता नहीं कि वह समाज में कुमाता कहलाएंगीं, क्योंकि मेवाड़ साम्राज्य सुरक्षित रहे, यही उनका लक्ष्य था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने कुमाता होने के कलंक को बर्दाश्त करने की हिम्मत की।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed