फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: थार में आलू उगलेगा किसानों के लिए सोना...160 देशों में जाएगा, रोजगार, उम्मीद और बदलाव की इबारत

Mon, 28 Nov 2022 03:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 03:54 PM IST
सार

राजस्थान में बाड़मेर जिले के छोटे से गांव तारातरा के युवा किसान विक्रम सिंह तारातरा और उनकी जेट्टा फार्म्स (योट्टा एग्रो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड) इन दिनों चर्चा में है। 

विज्ञापन
Big deal with multinational food company potato farming first time in bamer will make farmers rich
खेत की जुताई करते हुए - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में बाड़मेर जिले के छोटे से गांव तारातरा के युवा किसान विक्रम सिंह तारातरा और उनकी जेट्टा फार्म्स (योट्टा एग्रो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड) इन दिनों चर्चा में है। हो भी क्यों न, इनके 25 एकड़ खेत में इन दिनों जो हो रहा है। वह विश्व पटल पर रेतीले बाड़मेर और इनके गांव को नई पहचान देने जा रहा है।

Big deal with multinational food company potato farming first time in bamer will make farmers rich
खेत में कार्य करते हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

विक्रम सिंह के खेत में दुनिया की सबसे बड़ी फूड कंपनियों में शुमार मैककेन फूड्स कनाडा के लिए आलू उगाए जा रहे हैं। भारत में मैककेन राजस्थान में किसी भी जगह से आलू नहीं ले रही है, सिवाय जेट्टा फार्म्स के। इस किसान की पूरी फसल कंपनी इनके खेत से खरीदने के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर चुकी है।

Big deal with multinational food company potato farming first time in bamer will make farmers rich
महिलाओं की मिला रोजगार - फोटो : अमर उजाला

जीरे और अनार की खेती में खास स्थान रखने वाले बाड़मेर जिले में आलू की व्यवसायिक खेती का यह प्रथम प्रयोग है। उम्मीद से लबरेज किसान विक्रम सिंह कहते हैं कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह पहल तकनीक आधारित खेती की दिशा में जिले के किसानों के लिए नए द्वार खोलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big deal with multinational food company potato farming first time in bamer will make farmers rich
खेत में आलू की बुवाई का कार्य पूरा - फोटो : अमर उजाला

तकनीक आधारित खेती में रूचि रखने वाले विक्रम सिंह दो साल से कृषि में नवाचार की तैयारी कर रहे थे। नई राह तलाशने के दौरान उनका संपर्क जेट्टा फॉर्म्स कंपनी के कृषि विशेषज्ञों से हुआ। जेट्टा फॉर्म्स देश भर में संविदा खेती करती है।

विज्ञापन
Big deal with multinational food company potato farming first time in bamer will make farmers rich
खाद की बुवाई करते हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

जेट्टा के विशेषज्ञों ने करीब एक साल पहले तारातरा मठ स्थित विक्रम सिंह के खेत का दौरा कर मिट्टी-पानी इत्यादि आवश्यक तत्वों का अध्ययन किया। अंतत: जेट्टा फॉर्म्स के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनी मकेन ने यहां पर आलू की संविदा खेती का अनुबंध कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed