राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू बार-बार झूठ बोल रही है। 25 जुलाई को 'अमर उजाला' संवाददाता से कॉल पर बात करते हुए अंजू ने भारत लौटने की बात कही थी। साथ ही अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह करने की बात से भी इनकार किया था।
Anju-Nasrullah: झूठ पर झूठ बोल रही अंजू, 'अमर उजाला' से कहा था 27 को दिल्ली आऊंगी, पाकिस्तान के होटल में दिखी
Anju-Nasrullah: झूठ पर झूठ बोल रही अंजू, 'अमर उजाला' से कहा था 27 को दिल्ली आऊंगी, पाकिस्तान के होटल में दिखी
अंजू के भारत लौटने पर पति दर्ज कराएगा FIR
अंजू के इस कदम से उसका पति अरविंद एकदम हैरान है। उसने कभी नहीं सोचा था कि अंजू इतना बढ़ा कदम उठाएगी। अरविंद का कहना है कि अंजू के भारत लौटने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। वह कानूनन अब भी मेरी पत्नी है। सरकार को उसके पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की भी जांच करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि उसने पाकिस्तान जाने के लिए कौन-कौन से फर्जी दस्तावेज दिए थे। इस बारे में उसे कुछ भी नहीं पता है।
पाकिस्तान में अंजू बोली- हमारा तलाक का केस चल रहा
अंजू ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि उसका और अरविंद का तलाक का केस चल रहा है। तीन साल पहले उसने दिल्ली में तलाक के कागजात जमा कराए थे। इसे लेकर अरविंद ने कहा कि उसे आजतक तलाके के मामले में अदालत से कोई भी नोटिस या समन नहीं मिला है।
बेटी ने अंजू को मां मानने से किया इनकार
पाकिस्तान गई अंजू दो बच्चों की मां है। उसके एक बेटा और बेटी है। बेटी करीब 15 साल की और बेटा 6 साल का है। बेटे को इतनी समझ नहीं है कि उसकी मां ने क्या किया है, लेकिन बेटी समझदार है। जो भी हो रहा है वह सब समझ रही है। उसने अंजू को मां मानने से इनकार कर दिया है। वहीं, अरविंद का कहना है कि अंजू के लिए उसके घर के दरवाजे बंद हो गए हैं। हालांकि, उसने ये भी कहा कि अगर बच्चे उसके साथ रहना चाहते हैं तो वह अंजू को अपने घर में रख सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
फेसबुक, प्यार, पाकिस्तान, धर्म परिवर्तन और शादी...6 दिन में बदल गई अंजू की जिंदगी; घर के दरवाजे बंद
पाकिस्तान की सीमा और अलवर की अंजू में क्या है अंतर
Love Affair: पाकिस्तान जाने अंजू ने बोले 8 झूठ...