फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: शाह बोले- विदेशी जर्सी पहनकर देश जोड़ रहे राहुल गांधी, गहलोत पर लगाए गंभीर आरोप, पांच पॉइंट समझिए...

Sat, 10 Sep 2022 08:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Sep 2022 08:43 PM IST
सार

Rajasthan: शाह बोले- विदेशी जर्सी पहनकर देश जोड़ रहे राहुल गांधी, गहलोत पर लगाए गंभीर आरोप, पांच पॉइंट समझिए...

विज्ञापन
Amit Shah attacked Ashok Gehlot and Rahul Gandhi In Jodhpur BJP
अमित शाह - फोटो : ANI

दो दिन के दौरे पर राजस्थान आए गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया है। जोधपुर में भाजपा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हो या राजस्थान में बिगड़ी कानून व्यवस्था अमित ने सभी मुद्दों को लेकर हमलावर रहे। 

Amit Shah attacked Ashok Gehlot and Rahul Gandhi In Jodhpur BJP
माला पहनाकर स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी जर्सी पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। राहुल बाबा और कांग्रेसियों को में संसद में दिया गया एक भाषण याद दिलाता हूं। राहुल ने कहा था- भारत राष्ट्र ही नहीं है, अरे राहुल बाबा, आप किस किताब में पढ़े हो? भातर वह राष्ट्र है जिसके लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है, उसके बाद देश जोड़ने की बात करें।    

इसके बाद अमित शाह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निशाने पर लिया। उन्होंने महिला अपराध, हिंदुत्व, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई पर गहलोत के घेरा और कहा, अशोक गहलोत जी आपसे से राजस्थान नहीं संभल रहा है तो बता दें, प्रदेश की जनता भाजपा को लाने के लिए तैयार बैठी है। 

Amit Shah attacked Ashok Gehlot and Rahul Gandhi In Jodhpur BJP
शाह बोले, गहलोत ने करवाए सुनियोजित दंगे। - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह के भाषण की अहम बातें...

गहलोत ने करवाए सुनियोजित दंगे  
अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस शासन काल में हुए दंगों के मु़द्दों को उठाया। उन्होंने करौली दंगों, उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड का हवाला देकर गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप भी लगाया। शाह ने कहा कि गहलोत ने राजस्थान के कई शहरों में सुनियोजित दंगे करवाए हैं। हिंदूओं के त्योहारों रामनवमी की शोभा यात्राओं पर प्रतिबंध लगाया गया। आरएसएस के पथ संचलन को भी रोका गया। प्रदेश में साधु-संतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। यह सब जनता सहन नहीं करेगी। 

बिजली और पेट्रोल-डीजल महंगा 
राजस्थान में महंगे पेट्रोल और डीजल को लेकर भी शाह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के कहने पर भाजपा सरकारों ने अपने राज्यों में पेट्रोल-डीजल से वैट घटा दिया, लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने ऐसा नहीं किया। इससे राजस्थान में अन्य राज्यों से महंगा पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। सबसे महंगी बिजली राजस्थान की जनता को मिल रही है। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार आएगी तो हम बिजली के दामों में कटौती करेंगे। शाह ने कहा, राजस्थान में वसुंधरा सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया था तब महंगाई दर 5.04 प्रतिशत थी, लेकिन गहलोत सरकार में यह 25 फीसदी से ज्यादा हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah attacked Ashok Gehlot and Rahul Gandhi In Jodhpur BJP
हाजारों लोगों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं की सुरक्षा में गहलोत विफल 
राजस्थान में महिला अपराधों में हुई बढ़ोतरी को लेकर गहलोत ने कहा, भाजपा सरकार में राजस्थान की महिलएं सुरक्षित थीं। हमारी सरकार में उनकी सुरक्षा पर ध्यान दिया जाता था, लेकिन गहलोत इसमें विफल रहे हैं। जिससे प्रदेश में महिला अपराध में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री से लॉ एंड ऑर्डर संभल नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने हिंदी में इसका मतलब निकाल लिया है। लॉ (पैसा ला) और ऑर्डर ले जा।

बेरोजगारों को भत्ता दिया क्या?
कांग्रेस की ओर से पिछले विधानसभा चुनाव में रोजगार को लेकर किए गए वादे भी अमित शाह ने लोगों को याद दिलाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने युवाओं को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वादा करने वाली कांग्रेस ने बेरोजगारों को भत्ता दिया क्या? 20 लाख रोजगार देने का वादा करने वाले गहलोत दस फीसदी का हिसाब दिखा दें। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या अगले विधानसभा चुनाव में इसका हिसाब मांगेंगे? इस पर जोश से भरे लोगों ने चिल्लाकर हां में जवाब दिया।  

विज्ञापन
Amit Shah attacked Ashok Gehlot and Rahul Gandhi In Jodhpur BJP
महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। - फोटो : अमर उजाला

इसलिए जीतना पड़ेगा विधानसभा चुनाव 
अपने भाषण के दौरान शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव की भी बात की और लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की। शाह ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने 23 मेडिकल कॉलेज दिए हैं। प्रदेश की जनता को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी सीटें जितानी हैं। इसके लिए 2023 में विधानसभा चुनाव भी जीतना पड़ेगा, ऐसा नहीं हुआ तो सभी सीट नहीं जीत पाएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed