फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: टैंकर से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत, देखिए हादसे की तस्वीरें

Sat, 10 Sep 2022 07:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Sep 2022 07:04 PM IST
सार

Rajasthan: कार और टैंकर की आमने-सामने से भिड़ंत में एक की मौत, देखिए हादसे की तस्वीरें

विज्ञापन
One Killed In Car And Tanker Collision Sanchore Jalore
इस तरह सामने आए कार और टैंकर। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर के नेशन नेशनल हाइवे 68 पर शुक्रवार को कार और टैंकर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अब एक-एक कर तस्वीरों में देखिए कैसे हुआ हादसा...। 

One Killed In Car And Tanker Collision Sanchore Jalore
हादसे की दूसरी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा नेशन नेशनल हाइवे 68 पर धमाणा गांव के पास हुआ। गांधव का रहने वाला रमेश नाई (32) अपने गांव से सांचौर की तरफ जा रहा था। वहीं, एक टैंकर सांचौर से बाड़मेर की ओर जा रहा था। इस दौरान धमाणा गांव के पास दोनों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।  

One Killed In Car And Tanker Collision Sanchore Jalore
कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार रमेश को पास ही के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए टैंकर चालक की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस टैंकर जब्त कर थाने ले गई और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
One Killed In Car And Tanker Collision Sanchore Jalore
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मृतक रमेश। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि मृतक रमेश हेयर ड्रेसिंग का काम करता था। उसके पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था। वह अपनी मां के साथ गांधव में रहता था। बताया जा रहा है कि अब तक उसकी शादी नहीं हुई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed