फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमेशा हंसाने वाली कॉमेडियन चाची अतरो नहीं रहीं, 14 अनकही बातें

Sun, 06 Mar 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 06 Mar 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
saroop parinda, chachi atro, chachi atro passes away, comedian chachi atro,  bathinda news
सरूप परिंदा, चाची अतरो - फोटो : अमर उजाला
लोगों को हमेशा हंसाने वाली चाची अतरो उर्फ सरूप परिंदा सबको रुला कर चली गई। अंतिम संस्कार उनके घर के पास स्थित रामबाग में ‌किया गया। कुछ अनकही बातें।

हमेशा हंसाने वाली कॉमेडियन चाची अतरो नहीं रहीं, 14 अनकही बातें

saroop parinda, chachi atro, chachi atro passes away, comedian chachi atro,  bathinda news
सरूप परिंदा, चाची अतरो - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के सभ्याचार को अपनी कॉमेडी के जरिए जीवंत रखने वाले सरूप परिंदा उर्फ चाची अतरो का शनिवार सुबह बठिंडा स्थित उनके घर पर देहांत हो गया। जैसे ही यह खबर पॉलीवुड पहुंची, पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फोन से लेकर सोशल मीडिया में फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां अतरो के परिवार को सांत्वना देती नजर आईं।

हमेशा हंसाने वाली कॉमेडियन चाची अतरो नहीं रहीं, 14 अनकही बातें

saroop parinda, chachi atro, chachi atro passes away, comedian chachi atro,  bathinda news
सरूप परिंदा, चाची अतरो - फोटो : अमर उजाला
लेकिन, सरूप परिंदा उर्फ चाची अतरो के अंतिम संस्कार पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। न ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की कोई हस्ती। सरूप परिंदा ने कई सामाजिक कार्य भी किए जिसकी वजह से उनके घर को जाने वाली रोड का नाम जिला प्रशासन ने परिंदा रोड रख दिया था। उन्हें अंतिम विदाई देने पंजाबी गायक हरदेव माहीनंगल, प्रेम स्नेही, छंटी चौहान के अलावा पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा हंसाने वाली कॉमेडियन चाची अतरो नहीं रहीं, 14 अनकही बातें

saroop parinda, chachi atro, chachi atro passes away, comedian chachi atro,  bathinda news
सरूप परिंदा, चाची अतरो - फोटो : अमर उजाला
सरूप परिंदा उर्फ चाची अतरो के छोटे बेटे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढे़ तीन बजे पिता सरूप परिंदा उनके कमरे में आए और उन्हें बाहर घुमाने के लिए कहा। लेकिन उस समय बारिश हो रही थी। इस पर उन्हें कुछ समय घर में घुमाया गया। इस दौरान परिंदा ने कहा कि लगता है उनका समय आ गया है। फिर परिंदा अपने कमरे में चले गए। करीब 15 मिनट बाद गुरप्रीत उनके कमरे में गए तो परिंदा मृत थे।
विज्ञापन

हमेशा हंसाने वाली कॉमेडियन चाची अतरो नहीं रहीं, 14 अनकही बातें

saroop parinda, chachi atro, chachi atro passes away, comedian chachi atro,  bathinda news
सरूप परिंदा, चाची अतरो - फोटो : अमर उजाला
चाची अतरो-चतरो की जोड़ी ने कॉमेडी को नए आयाम दिए। यह जोड़ी पंजाब में सुपरहिट हो चुकी थी। कोई भी पंजाबी फिल्म उनके बगैर बनना संभव नहीं था। चाची अतरो की कला से प्रभावित होकर उस समय के राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने चाची अतरो को एक पत्र लिखकर कहा था कि वह उनसे कभी भी मिल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed