कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच फिरोजपुर रेल डिवीजन ने विभिन्न राज्यों से कटरा और जम्मूतवी जाने वाली वंदे भारत समेत 18 ट्रेनों (अप-डाउन) को 9 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। डिवीजन से आदेश मिलने के तुरंत बाद इन ट्रेनों की रिजर्वेशन भी बंद कर दी गई है। ट्रेनों के रद्द होने से एक तरफ जहां विभिन्न राज्यों से माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को दिक्कत आएगी। वहीं, पठानकोट और जम्मू-कश्मीर से बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है। रेलवे को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
{"_id":"6095218f8ebc3ec36b7a89bc","slug":"railways-cancelled-trains-to-jammu-tawi-and-katra-due-to-increased-cases-of-corona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आदेश: जम्मू जाने वाली 18 ट्रेनें 9 मई से अगले आदेश तक रद्द, वंदे भारत पर भी लगे ब्रेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश: जम्मू जाने वाली 18 ट्रेनें 9 मई से अगले आदेश तक रद्द, वंदे भारत पर भी लगे ब्रेक
Fri, 07 May 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 07 May 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा जाने वाली कई ट्रेन रद्द
- फोटो : फाइल फोटो
पिछले माह प्रत्येक लंबी दूरी की ट्रेनों को कटरा, जम्मूतवी और पठानकोट स्टेशनों से 300 से अधिक सवारियां मिल रहीं थीं। अब उसकी 25 फीसदी ही सवारियां मिल रही हैं। दूसरी बड़ी वजह पंजाब और जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन को बताया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में रेलवे कुछेक पैसेंजर ट्रेनों को भी बंद करने पर विचार कर रहा है।
ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
इन ट्रेनों को किया गया बंद
कटरा से डा. आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा सुपरफास्ट (02920) को 10 मई से रद्द किया गया है।
नांदेड साहिब से जम्मूतवी नांदेड साहिब एक्सप्रेस (02751) को 9 मई से रद्द रखा जाएगा।
जम्मूतवी से नांदेड साहिब (02752) को 10 मई से बंद रखा जाएगा।
ऋषिकेश-जम्मूतवी के बीच चलने वाली (04605) 9 मई से रद्द होगी
जम्मूतवी से ऋषिकेश जाने वाली (04606) को 10 मई से रद्द किया गया है
कटरा-दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली श्रीशक्ति एसी स्पेशल (02462-02461) 10 मई से रद्द रहेगी।

train
- फोटो : अमर उजाला
कटरा-ऋषिकेश-कटरा (04409 और 04410) हेमकुंट एक्सप्रेस 9 मई से रद्द रहेगी।
नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली (022439 और 022440) वंदे भारत एक्सप्रेस 9 मई से आगामी आदेश तक स्थगित रहेगी।
अहमदाबाद-जम्मूतवी-अहमदाबाद के बीच चलने वाली (09415-09517) 9 मई से स्थगित रहेगी।
डॉ. आंबेडकर नगर-कटरा के बीच चलने वाली (02919) मालवा सुपरफास्ट 9 मई से रद्द रहेगी।
दिल्ली-जम्मूतवी-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (02265 और 0266) 9 मई से स्थगित की गई है।
नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली (02445 और 02246) उत्तर संपर्क क्रांति भी 9 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी।

फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि इन ट्रेनों को अगले आदेशों तक के लिए बंद किया गया है। परन्तु जैसे ही स्थिति में सुधार आएगा, इनको तुरंत बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे संक्रमण की रोकथाम में कोविड नवाचार का पालन करें। टेस्ट करवाकर ही यात्रा करें और यात्रा के दौरान दूरी सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें।