नौ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और उनके पति के खिलाफ गुरुवार को फगवाड़ा में केस दर्ज किया गया। आरोप है उनकी शादी के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया था। थाना सदर फगवाड़ा में सुगंधा मिश्रा, उनके पति डॉ़ संकेत भोंसले और क्लब कबाना के प्रबंधक के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की है। सदर थाना के एसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
पंजाब: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा पर केस दर्ज, शादी में कोरोना नियम तोड़ने का आरोप, पति पर भी एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 May 2021 05:03 PM IST
सार
आरोप है उनकी शादी के दौरान कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन