पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई हैं। कई जगह दूल्हा और दुल्हन भी वोट डालने पहुंचे। उनका कहना था कि पहले मत का कर्तव्य निभाएंगे उसके बाद ही गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे। जीरकपुर के नाभा गांव की अर्शप्रीत कौर दुल्हन के जोड़े में वोट डालने पहुंची। पोलिंग बूथ पर आई अर्शदीप ने कहा कि मतदान सबसे जरूरी है। वहीं कपूरथला में सुमित पाल सिंह शादी से पहले मतदान करने पहुंचे। उनका कहना था कि शादी बाद में, पहले मतदान। गांव से लेकर शहर तक सभी जगह दूल्हा-दुल्हन मतदान करने पहुंचे।
2 of 5
पंजाब चुनाव 2022: कपूरथला में सुमित पाल सिंह विवाह से पहले वोट डालने के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली हलके के विकास के लिए एक अच्छा नेता की कितना जरूरी होता है, इस बात की अहमियत रविवार को उसे समय पता चली जब कई युवक-युवतियों ने सात फेरे लेने से पहले मतदान किया । मतदान करने आए दूल्हे दुल्हनों का कहना था कि एक अच्छा नेता चुनने का मौका पांच साल बाद ही मिलता है । ऐसे में इस मौके को गंवाना नहीं चाहिए।
3 of 5
पंजाब चुनाव 2022: गांव दाऊं निवासी दिलप्रीत बैंड बाजे के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे ।
- फोटो : अमर उजाला
गांव दाऊं निवासी दिलप्रीत बैंड बाजे के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे । इस मौके उनके साथ परिजन व रिश्तेदार भी थे। सभी ने मतदान किया। इसके बाद वह बारात लेकर खमानो के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है, उन्हें यह मतदान हमेशा याद रहेगा। प्रशासन की तरफ से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
4 of 5
पंजाब चुनाव 2022: सुखविंदर सिंह वोट डालकर आते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह फेस 11 के पोलिंग बूथ पर दुल्हन अजीत सिंह मतदान के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने मतदान किया और निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली । उन्होंने हाथ में चूड़ा पहना हुआ था और मेहंदी लगाई हुई थी। इस दौरान पोलिंग बूथ पर कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
5 of 5
पंजाब चुनाव 2022: लुधियाना में एक दूल्हा वोट डालने के बाद निशान दिखाते हुए। दूसरी ओर जीरकपुर के नाभा गांव की अर्शप्रीत कौर ने की वोटिंग।
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह डेराबस्सी में 24 साल की अर्शप्रीत कौर ने सात फेरे लेने से पहले मतदान किया। वह दुल्हन की ड्रेस में तैयार होकर पोलिंग बूथ पर पहुंची। प्रशासन द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया । इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो शेयर कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया ।