फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navjot Sidhu Diet: दाल रोटी नहीं खा सकते नवजोत सिद्धू, राजिंदरा अस्पताल में होगा मेडिकल, फिर कोर्ट बताएगा-जेल में क्या होगी डाइट 

Mon, 23 May 2022 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 May 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
Medical Report of Navjot Sidhu will be Submitted in Patiala court today update
मेडिकल के लिए राजिंदरा अस्पताल पहुंचे नवजोत सिद्धू। - फोटो : ANI

रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की मेडिकल रिपोर्ट आज पटियाला में चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट अमित मल्हन की अदालत में पेश की जाएगी। सुबह सिद्धू को मेडिकल के लिए राजिंदरा अस्पताल लाया गया है। इसके बाद अस्पताल कोर्ट में अपनी रिपोर्ट देगा। दरअसल सिद्धू को एम्बोलिज्म नाम की बीमारी है। इसमें खून के थक्के जमने लगते हैं, वहीं उनका लीवर ग्रेड थ्री कैटेगरी में आता है। इसके अलावा उन्हें गेहूं से एलर्जी है। इसके चलते वे एक स्पेशल डाइट ही लेते हैं। जेल में वे दाल रोटी नहीं खा पा रहे। शुक्रवार को जेल गए सिद्धू ने घर से साथ लाईं ड्राई ब्लू बैरीज खाई थी। 


सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि पटियाला में चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट अमित मल्हन की अदालत में याचिका दायर करके जेल में सिद्धू को उनकी खराब सेहत के हिसाब से स्पेशल डाइट देने की अपील की गई है। इसके जवाब में कोर्ट ने जेल सुपरिंटेंडेंट को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी की देखरेख में डाक्टरों का बोर्ड बनाकर सिद्धू की मेडिकल जांच करने के आदेश दिए हैं। राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रेखी ने बताया कि ऑफिस बंद होने के चलते शनिवार को कोर्ट के आर्डर मिल नहीं सकें, लेकिन सोमवार को सिद्धू का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट के सामने रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी।

 
Medical Report of Navjot Sidhu will be Submitted in Patiala court today update
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : getty

वहीं नवजोत सिद्धू को जेल में विशेष सुरक्षा देने के संबंध में जल्द ही अदालत में याचिका दायर की जाएगी। सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि फोन पर उनकी सिद्धू के परिवार के सदस्यों से बात हुई है और वह जेल के अंदर सिद्धू की सेहत व सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। 

Medical Report of Navjot Sidhu will be Submitted in Patiala court today update
नवजोत सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

सिद्धू के परिवार के सदस्यों को विश्वास में लेकर जल्द ही पटियाला की अदालत में याचिका दायर करने पर विचार चल रहा है। इस याचिका के जरिये कोर्ट के सामने दलील रखी जाएगी कि सिद्धू को जेड सिक्योरिटी मिली थी लेकिन रोड रेज मामले में जेल में बंद होने के कारण फिलहाल सिद्धू के पास सिक्योरिटी नहीं है। सिद्धू एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शख्सियत हैं। ऐसे में जेल के अंदर भी सिद्धू को सुरक्षा के लिहाज से परेशानी न हो, इसलिए कोर्ट में याचिका दाखिल करने पर विचार चल रहा है। इस याचिका के जरिये सिद्धू को जेल में विशेष सुरक्षा देने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Medical Report of Navjot Sidhu will be Submitted in Patiala court today update
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
1988 के रोडरेज मामले में पटियाला जेल में सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन भी चिंतित है। सिद्धू की बैरक नंबर 10 में साथ रह रहे कैदियों का जेल प्रशासन ने रिकॉर्ड खंगाला है। इसके बाद ही कैदियों को सिद्धू की बैरक में रखा गया है। जेल विभाग ने ड्रग्स मामले में पटियाला जेल में सजा काट रहे पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के सिद्धू के साथ रहने की बात को झूठ बताया है। पंजाब के जेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि जेल प्रशासन की ओर नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
Medical Report of Navjot Sidhu will be Submitted in Patiala court today update
नवजोत सिद्धू
27 दिसंबर 1988 की शाम सिद्धू अपने दोस्त रुपिंदर सिंह संधू के साथ पटियाला के शेरवाले गेट की मार्केट में पहुंचे थे। मार्केट में पार्किंग को लेकर उनकी 65 साल के बुजुर्ग गुरनाम सिंह से कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक जा पहुंची। इस दौरान सिद्धू ने गुरनाम सिंह को मुक्का मार दिया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed