फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navjot Sidhu in Jail: नवजोत सिद्धू को नहीं भायी जेल की दाल-रोटी, कुछ यूं गुजरा पहला दिन

Sat, 21 May 2022 10:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 May 2022 10:15 PM IST
सार

सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि पटियाला में चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट अमित मल्हन की अदालत में याचिका दायर करके जेल में सिद्धू को उनकी खराब सेहत के हिसाब से स्पेशल डाइट देने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Navjot Sidhu first day in jail starts with meditation and light exercise
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : facebook.com/sherryontopp

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पटियाला की सेंट्रल जेल में अपनी पहली रात घर से साथ लाईं ड्राई ब्लू बैरीज खाकर गुजारी। हालांकि जेल नियमों के मुताबिक उन्हें डिनर में दाल व रोटी दी गई, लेकिन लीवर में दिक्कत व गेहूं से एलर्जी के चलते उन्होंने यह खाना खाने से इनकार कर दिया। वहीं शनिवार को दिन की शुरुआत सिद्धू ने रोजाना की तरह मेडिटेशन व हल्की कसरत के साथ की। इसके बाद वह जेल के अंदर स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए। 



सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि पटियाला में चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट अमित मल्हन की अदालत में याचिका दायर करके जेल में सिद्धू को उनकी खराब सेहत के हिसाब से स्पेशल डाइट देने की अपील की गई है। इसके जवाब में कोर्ट ने जेल सुपरिंटेंडेंट को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी की देखरेख में डाक्टरों का बोर्ड बनाकर सिद्धू की मेडिकल जांच करने के आदेश दिए हैं।

Navjot Sidhu first day in jail starts with meditation and light exercise
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस संबंधी रिपोर्ट अदालत में सोमवार को पेश करने के आदेश हुए हैं, लेकिन फिलहाल सिद्धू का मेडिकल चेकअप नहीं हो सका है। इसके चलते एम्बोलिज्म व लीवर की बीमारी होने के बावजूद सिद्धू को स्पेशल डाइट मिलना शुरू नहीं हो सकी है। एडवोकेट वर्मा ने बताया कि शनिवार को भी जेल में सिद्धू ने अपने साथ लाईं ड्राई ब्लू बैरीज व चुकंदर व खीरा खाकर गुजारा किया। उन्होंने बताया कि लीवर की दिक्कत के चलते सिद्धू फल नहीं खा सकते हैं। 

Navjot Sidhu first day in jail starts with meditation and light exercise
Navjot singh Sidhu - फोटो : @sherryontopp

इस संबंधी राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रेखी ने बताया कि ऑफिस बंद होने के चलते शनिवार को कोर्ट के आर्डर मिल नहीं सकें, लेकिन सोमवार को सिद्धू का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट के सामने रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot Sidhu first day in jail starts with meditation and light exercise
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धू अब कैदी नंबर 241383 हो गए हैं। सिद्धू को पहले रात में जेल की लाइब्रेरी अहाते में रखा गया था, लेकिन बाद में कैदी नंबर अलाट होने पर उन्हें बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। सिद्धू इस समय बैरक नंबर 10 में हैं। खास बात यह है कि बैरक नंबर 11 में सिद्धू के राजनीतिक विरोधी बिक्रम सिंह मजीठिया है। दोनों बैरकों में करीब 400 मीटर की दूरी बताई जा रही है। सिद्धू की बैरक में उनके साथ चार और कैदी बंद हैं।

विज्ञापन
Navjot Sidhu first day in jail starts with meditation and light exercise
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

रोडरेज केस में पटियाला की जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का आचरण ठीक रहा और वह अनुशासन में रहे तो वह आठ महीने बाद भी रिहा हो सकते हैं। जेल के सुपरिंटेंडेंट और सरकार के पास यह अधिकार है, जिसके तहत वह कैदी को जेल में अच्छे आचरण के आधार पर सजा में कुछ दिनों की छूट दे सकते हैं। जेल नियमों के मुताबिक सिद्धू जेल में बनी फैक्टरी में काम करते हैं, तो उन्हें एक साल की सश्रम कैद की सजा में 48 दिन की छूट मिलेगी। 

वहीं जेल के सुपरिंटेंडेंट के पास किसी भी कैदी को सजा में 30 दिन की छूट देने का अधिकार प्राप्त है। लेकिन जेल के नियमों का उल्लंघन करने वाले कैदियों को यह छूट नहीं मिलती है। वहीं डीजीपी या एडीजीपी जेल के पास भी सजा में 60 दिन की छूट का अधिकार है। हालांकि यह कुछ खास किस्म के मामलों में ही दी जा सकती है। विरोधी दल से होने के बावजूद सिद्धू के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अच्छे संबंध हैं, जिसका सिद्धू को सजा में कुछ दिनों की छूट के रूप में फायदा मिल सकता है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed