{"_id":"60a75c53cdb2b555e22cd896","slug":"delhi-police-interrogate-a-man-of-bathinda-in-connection-of-wrestler-sagar-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सागर हत्याकांड: पंजाब के पहलवान के नाम की सिम चला रहा सुशील, अब बठिंडा पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर हत्याकांड: पंजाब के पहलवान के नाम की सिम चला रहा सुशील, अब बठिंडा पहुंची पुलिस
Fri, 21 May 2021 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
भारत भूषण, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 May 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
पंजाब से जुड़े सागर पहलवान हत्याकांड के तार।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई के बाद जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर की मौत हो गई थी। इस विवाद में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का नाम सामने आ रहा है। वारदात के बाद से सुशील कुमार फरार है। उसकी तलाश में दिल्ली और हरियाणा पुलिस लगातार छापे मार रही है। अब जांच की कड़ियां पंजाब से भी जुड़ गई हैं। दरअसल, सागर पहलवान हत्या मामले में दिल्ली पुलिस के लिए वांटेड पहलवान सुशील कुमार के पास जो मोबाइल है, वह बठिंडा निवासी सुखबीर सिंह उर्फ काला पहलवान के नाम पर है। थाना सदर के सब इंस्पेक्टर बेअंत सिंह ने यह जानकारी दी। सुखबीर सिंह सुशील कुमार का साथी रह चुका है। ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। हरियाणा पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई है। सुशील की पहले उत्तराखंड के साथ हरियाणा में लोकेशन मिल चुकी है। उसकी सोनीपत में पुरानी पहचान है। इसलिए पुलिस को उसके ठिकानों का पता करके नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सुशील कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
थाना सदर के सब इंस्पेक्टर बेअंत सिंह ने बताया कि दिल्ली के मॉडल टाउन एरिया के तीन एसएचओ और इंस्पेक्टर समेत एक बड़े पुलिस अधिकारी ने थाना सदर में सुखबीर सिंह से पूछताछ की और मोबाइल सिम के बारे में जानकारी हासिल की।
सुशील कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
सब इंस्पेक्टर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सुखबीर सिंह से पूछताछ करने के बाद पंजाब पुलिस की हाजिरी में उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
सागर धनखड़ की हत्या होने के बाद शुक्रवार को पहली बार ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का फुटेज सामने आया है। सुशील मेरठ टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसमें वह एक कार में एक अन्य शख्स के साथ बैठा हुआ है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि यह फुटेज उस दौरान का है जब घटना के बाद वह उत्तराखंड की ओर जा रहा था। तकनीकी सर्विलांस में भी उसके उत्तराखंड की ओर जाने की बात सामने आई थी।