पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी का शव कार से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। कंचन कुमारी मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली थी। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का मामला सामने आ रहा है।
कमल कौर इंस्टाग्राम पर अक्सर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। उसके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। अश्लील कंटेंट को लेकर 7 माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने कमल कौर को मारने की धमकी और निहंगों ने उसे सुधरने की चेतावनी दी थी।
पुलिस विभाग के एसपी नरिंदर सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तो कार की पिछली सीट पर एक लड़की का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान उसकी पहचान कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर के रूप में हुई। वह 9 तारीख को अपने घर से निकली थी और उसने अपनी मां को बताया था कि बठिंडा में उसका प्रमोशनल इवेंट है। फिलहाल पुलिस ने जांच के लिए 5 टीमें बनाई हैं, जो यह जांच करेंगी कि शव को यहां कैसे पहुंचाया गया और हत्या के पीछे की वजह क्या है।
2 of 5
कमल कौर भाभी।
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से नहीं डाली कोई पोस्ट
जानकारी के अनुसार कमल कौर के पिता का निधन करीब डेढ़ साल पहले हो गया था। वह लुधियाना में अपनी मां के साथ रहती थी। भाई के साथ भी उसकी नहीं बनती थी। कमल कौर अक्सर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने परिवार के सदस्यों को गालियां देती थी। कमल कौर ने 9 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट डाली थी। अपनी एक फोटो के साथ उसने लिखा था, "नो लव, नो इमोशन... शक, शक, शक।" इसके बाद वह पिछले तीन दिन से सोशल मीडिया पर नहीं आई। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई हो।
3 of 5
kamal kaur
- फोटो : Instagram
आतंकी अर्श डल्ला का ऑडियो हुआ था वायरल
करीब सात महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कमल कौर को धमकी देते हुए कह रहा था कि ये लड़की सोशल मीडिया पर बड़ा गंद डालती है। पंजाब के युवा इसकी वजह से खराब हो रहा है। अगर इनके परिवार में एक भी मर जाएगा तो काई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई तूफान नहीं आएगा। कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के आतंकी संगठन को चला रहे अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को 28 अक्टूबर 2024 को कनाडा के मिल्टन शहर में एक शूटआउट के दौरान गोली लगी थी, जिससे वह घायल हो गया था। इस घटना में उसका साथी गुरजंट सिंह भी जख्मी हुआ था।
4 of 5
kamal kaur
- फोटो : Instagram
9 जून के बाद नहीं हुआ परिवार से संपर्क
पुलिस के अनुसार कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर 9 जून को बठिंडा पहुंची थी, वो अपने परिजनों को बताकर आई थी कि वो किसी प्रमोशन इंवेट के लिए बठिंडा जा रही है। लेकिन 9 जून के बाद से मृतका का अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हुआ।
5 of 5
kamal kaur
- फोटो : Instagram
मां एवं भाई बहन पहुंचे बठिंडा
सूचना मिलने के बाद मृतका की मां और भाई-बहन बठिंडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी कमल कौर के शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है।