फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amritsar Encounter: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने की रूपा और मनु की शिनाख्त, सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम शुरू

Thu, 21 Jul 2022 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Postmortem of Gangster Roopa and Mannu at Amritsar Civil Hospital Today
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर के गांव घरिंडा के पास बुधवार को एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर मनु और रूपा के शवों का पोस्टमार्टम अमृतसर सिविल अस्पताल में शुरू हो गया है। इससे पहले गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की ओर से दोनों गैंगस्टर की लाशें देखकर उनकी शिनाख्त की गई क्योंकि मामले के संबंध में एफआईआर मूसेवाला के पिता के बयान पर ही दर्ज हुई है। वहीं मूसेवाला के हत्यारों की पहचान के लिए उसके साथी भी अमृतसर सिविल अस्पताल पहुंचे। पहचान करवाकर पुलिस उन्हें वापस ले गई।



पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शॉर्प शूटरों मनप्रीत मनु उर्फ कुस्सा और जगरूप रूपा को पुलिस ने करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद मार गिराया। दोनों ओर से करीब 150 गोलियां दागी गईं। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी और एक मीडिया कर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस को एक एके 47, एक पिस्टल और एक बैग मिला है।

Postmortem of Gangster Roopa and Mannu at Amritsar Civil Hospital Today
अमृतसर पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

अमृतसर सिविल अस्पताल आने से पहले मूसेवाला के पिता थाना घरिंडा में भी पुलिस को अपने बयान देने गए। लाशों को देखने के बाद बलकौर सिंह ने कहा कि मैं पुलिस की ओर से दोनों गैंगस्टर्स को मारने की प्रशंसा करता हूं लेकिन दो लोगों के मारे जाने से मेरा बेटा वापस नहीं आ सकेगा। अभी लंबी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए और काम करने होंगे। 

Postmortem of Gangster Roopa and Mannu at Amritsar Civil Hospital Today
गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा। - फोटो : एएनआई/संवाद
गैंगस्टर रूपा के पिता ने बुधवार को मीडिया के सामने एलान किया था कि उन्होंने अपने पुत्र को बेदखल किया हुआ है और वह उसका शव भी लेने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि गुरुवार को रूपा के पिता और परिवार के कुछ लोग पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। रूपा के पिता ने मीडिया से बात नहीं की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Postmortem of Gangster Roopa and Mannu at Amritsar Civil Hospital Today
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद कमाडो और पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूपा के पिता बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा रणजोत सिंह सेना में है लेकिन रूपा नशे का आदी हो गया था। इस कारण उसे बेदखल कर दिया था, क्योंकि उसकी आए दिन शिकायतें आती रहती थीं। पुलिस अकसर उसे तलाशते हुए घर पहुंचती और उन्हें परेशान करती। इसी कारण उसे संपत्ति से बेदखल कर नाता तोड़ लिया।
 
विज्ञापन
Postmortem of Gangster Roopa and Mannu at Amritsar Civil Hospital Today
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
29 मई को गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। माना जा रहा है कि कुस्सा ने ही मूसेवाला पर एके-47 से गोलियां चलाई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed