{"_id":"641b5f28425bf7a07901222b","slug":"interrogation-from-wife-of-amritpal-in-connection-with-babbar-khalsa-and-foreign-funding-case-2023-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतपाल की पत्नी से बब्बर खालसा से संबंध और विदेशी फंडिंग मामले में पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अमृतपाल की पत्नी से बब्बर खालसा से संबंध और विदेशी फंडिंग मामले में पूछताछ
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:33 AM IST
सार
पुलिस सिर्फ इतना कह रही है कि किरणदीप व उसके रिश्तेदारों के बैंक खातों की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को अगर पूछताछ के दौरान कोई भी सुराग हाथ लगता है, तो किरणदीप को हिरासत में लिया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
अमृतपाल और उसकी पत्नी किरणदीप कौर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमृतपाल की तलाश में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बुधवार को उसके गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचे। यहां उसकी पत्नी किरणदीप कौर से भी पूछताछ की गई। उससे बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के आतंकी संगठन से संबंध और विदेशी फंडिंग मामले में पूछताछ की गई। शादी से पहले किरणदीप यूके में रहती थी। मीडिया में आई एक खुफिया रिपोर्ट के अनुसार वहां रहते हुए वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के आतंकी संगठन के लिए काम कर चुकी है। वह यूके में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए फंड इकट्ठा करती थी।
वर्ष 2020 में उसे पांच अन्य साथियों सहित वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया था। वहां भी उससे पूछताछ भी हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर के कुछ खातों में भी विदेशों से धनराशि ट्रांसफर हुई है। इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि कोई पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी बताने से इन्कार कर रहा है।
पुलिस सिर्फ इतना कह रही है कि किरणदीप व उसके रिश्तेदारों के बैंक खातों की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को अगर पूछताछ के दौरान कोई भी सुराग हाथ लगता है, तो किरणदीप को हिरासत में लिया जा सकता है। अमृतपाल के भाई को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। बुधवार को अमृतपाल की मां बलविंदर कौर, पिता तरसेम सिंह और चाचा सुखचैन सिंह और दादी चरण कौर से भी पूछताछ की।
2 of 7
अमृतपाल का घर जाहां आज एनआईए ने छापेमारी की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में लगे वाइफाइ सिस्टम से परिवार के संपर्क में था अमृतपाल
अमृतपाल सिंह अपने घर में लगे वाइफाइ सिस्टम के जरिए ही परिवार के संपर्क में था। डीएसपी हरकृष्ण सिंह और डीएसपी परविंदर कौर ने घर की जांच की और वाइफाइ सिस्टम को जब्त कर लिया। पुलिस ने बंगलूरू की एक कंपनी से संपर्क कर पिछले छह महीने का डाटा रिकवर करने का आग्रह किया है। पुलिस को संदेह है कि अमृतपाल वाइफाइस सिस्टम के जरिए ही अपने परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि वह इसके जरिये किन-किन देशों में बातचीत करता था।
3 of 7
अमृतपाल और उसके माता-पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतपाल के माता-पिता से डेढ़ घंटे पूछताछ
पंजाब पुलिस की टीम बुधवार करीब डेढ़ बजे अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंची और उसके माता-पिता से पूछताछ की। एसपी परमिंदर कौर ने बताया कि दोनों से करीब डेढ़ घंटे तक अमृतपाल के ठिकानों के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने बेटे के बारे में किसी भी जानकारी से इन्कार किया। सूत्रों ने जानकारी दी है कि पुलिस ने उन पर दबाव बनाया कि वह अपने बेटे को आत्मसमर्पण करने के लिए कहें। पुलिस की एक टीम लगातार अमृतपाल के घर के बाहर पहरा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
अमृतपाल को भगाने में पापलप्रीत का दिमाग, अमृतपाल को बाइक पर बैठाकर ले गया था
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल सिंह को भगाने के पीछे 38 वर्षीय पापलप्रीत सिंह का दिमाग था। पापलप्रीत अमृतपाल सिंह का गुरु माना जाता है। मंगलवार को जारी सीसीटीवी फुटेज में जिस बाइक पर अमृतपाल बैठा दिख रहा है, उसे पापलप्रीत ही चला रहा था। वह आईएएसआई का करीबी रहा है। खालिस्तान संबंधी गतिविधियों को चलाने के लिए वह आईएसएआई से निर्देश भी लेता रहा है। पापलप्रीत की सलाह पर ही अमृतपाल ने एक कट्टरपंथी सिख उपदेशक से एक साधारण व्यक्ति के रूप में अपना वेश बदल लिया।
विज्ञापन
5 of 7
अमृतपाल के भागने का एक और फोटो आया सामने।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह जानकारी उन चार लोगों ने दी, जिन्हें पंजाब पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा था। इन युवकों ने अमृतपाल को ब्रेजा गाड़ी से भगाने में मदद की थी। पुलिस के मुताबिक पापलप्रीत ने मनप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह की मदद से अमृतपाल को जालंधर के नंगल अंबियन गांव के एक गुरुद्वारे में ले गया था, जहां उसने कपड़े और हुलिए को बदला। पापलप्रीत पर हत्या के प्रयास सहित कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने पापलप्रीत की तस्वीरें पूरे पंजाब और पड़ोसी राज्यों में प्रसारित कर दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।