फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sudhir Suri Murder: पूरी प्लानिंग के साथ की गई सुधीर सूरी की हत्या, आरोपी संदीप ने एक माह पहले किया था ये काम

Sat, 05 Nov 2022 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 04:36 PM IST
सार

अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई है। इस मामले में पुलिस काफी फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

विज्ञापन
Amritsar: Accused of Sudhir Suri Murder sent on seven day police remand all update
शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई है। इस मामले में पुलिस काफी फूंक फूंक कर कदम रख रही है। अधिकारी बहुत ही सोच समझ कर मीडिया को बयान दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हत्या के आरोपी संदीप सिंह उर्फ सैंडी से पुलिस ने 52 पेज बरामद किए हैं। ये पंफलेट और फोटोस्टेट पेपर हैं। इन्हीं कागजों से उसकी तैयारी के बारे में पता चला है। 



अमृतसर में हथियारबंद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार शाम सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने उन्हें उस वक्त गोली मारी, जब वह शहर के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। सूरी और उनके समर्थक हिंदू देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ विरोध जता रहे थे।

Amritsar: Accused of Sudhir Suri Murder sent on seven day police remand all update
आरोपी संदीप सिंह। - फोटो : ANI
सुधीर सूरी की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी संदीप सिंह उर्फ सैंडी को भारी सुरक्षा के बीच शनिवार दोपहर जिला की अदालत पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी से बरामद पंफलेट व फोटोस्टेट आदि से संबंधित पूछताछ के लिए 10 दिनों का पुलिस रिमांड मांगा। अदालत ने पुलिस का पक्ष सुनने के बाद सैंडी को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया। 
 
Amritsar: Accused of Sudhir Suri Murder sent on seven day police remand all update
सुधीर सूरी का बेटा - फोटो : ANI
सूत्रों के अनुसार, संदीप सिंह ने एक माह पहले से ही इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी थी। उसने अपनी संपत्ति अपने भाई के नाम कर दी और खुद को परिवार से बेदखल करवा दिया था। ताकि वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस उसके परिवार को परेशान नहीं करे। पुलिस अब मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं आरोपी की कपड़े की दुकानों में भी जांच करने की तैयारी कर रही है। पुलिस आरोपी के साथ ही उसके परिवार के अन्य सदस्यों के भी बैंक अकाउंट खंगालेगी। इसके साथ ही पुलिस गैंगस्टर लंडा की ओर से ली गई सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी बाबत फेसबुक अकाउंट पर डाली गई पोस्ट की भी जांच कर रही है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amritsar: Accused of Sudhir Suri Murder sent on seven day police remand all update
सुधीर सूरी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा ने हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। लंडा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर यह जिम्मेदारी ली है। लंडा पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरमिंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ मिलकर पंजाब में आतंकी नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। लंडा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि जो सुधीर सूरी का कत्ल होया साडे भरावां ने किता। ते बाकी वी जेहड़े कौम बारे या किसी धर्म बारे माड़ा बोलदे तैयारी रखन। वारी सारियां दी आउगी। सिक्युरिटी लेके एह न समझन कि बच जाएंगे। जेहड़े वी भरा आज तक साडे नाल खड़े, जिन्ना टाइम साड्डा साह (सांस) चलेगा असीं उन्हां नाल खड़ांगे। लंडा ने इस पोस्ट में यह भी लिखा कि अज ता शुरुआत होई आ, हक लैने अजे बाकी ने। 
 
 
विज्ञापन
Amritsar: Accused of Sudhir Suri Murder sent on seven day police remand all update
शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिंदू नेता की हत्या के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। हत्याकांड में खालिस्तानी कनेक्शन को लेकर जांच कर रहीं हैं। वहीं एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) के अधिकारी भी सुधीर सूरी हत्याकांड की जांच के लिए पहुंच गए हैं। एनआईए की टीम ने जहां घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया वहीं आस-पास के कुछ एक लोगों से भी बात कर मामले में जानकारी हासिल करने की कोशिश की।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed