आतंक का नाम बन चुके गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग की कहानी को पुलिस ने खत्म कर दिया। एनकाउंटर की असली तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसे देख समझा जा सकता है कि पुलिस और गैंगस्टर में कैसे मुठभेड़ हुई।
2 of 11
गैगस्टर सुरेंद्र ग्योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
- फोटो : अमर उजाला
कुख्यात गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग को पुलिस ने मार गिराया है। करनाल और कैथल पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में ग्योंग को करनाल के गांव राहड़ा में मुठभेड़ में मार गिराया। वह पिछले साल झज्जर जेल से पेरोल पर आने के बाद फरार हो गया था।
3 of 11
गैगस्टर सुरेंद्र ग्योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
- फोटो : अमर उजाला
उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और फिरौती मांगने के कई मामले दर्ज थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ग्योंग से अपनी जान को खतरा बताया था। ग्योंग हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली में भी अपराध कर चुका था।
4 of 11
गैगस्टर सुरेंद्र ग्योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
- फोटो : अमर उजाला
उस पर दिल्ली और हरियाणा में कुल 34 मामले दर्ज किए गए हैं। वह 1994 में अपराध जगत में सक्रिय था।
5 of 11
गैगस्टर सुरेंद्र ग्योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि सुरेंद्र ग्योंग अपनी होंडा सिटी कार में जींद के असंध से करनाल की ओर जा रहा था। इसी भनक पुलिस को पहले ही लग गई थी। कैथल पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेंद्र ग्योंग होंडा सिटी कार से कैथल से करनाल की अोर जा रहा है।