फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीरें: फलों से हुआ बड़ी माता का श्रृंगार, ड्राई फ्रूट से सजाई गई महामाई, उमड़ी भक्तों की भीड़

Sat, 01 Oct 2022 12:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Oct 2022 12:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नवरात्रि के दौरान माता का मंदिर ऐसे सजाया गया, जिसको शायद ही आप कभी देखें और सुने हों। इसको देखने के लिए मंदिर में लगातार भक्तों की आवाजाही लगी हुई है।

विज्ञापन
View Photos Mother temple decorated with fruits in Chhindwara
ड्राई फ्रूट से सजाई गई महामाई - फोटो : अमर उजाला

छिंदवाड़ा में नवरात्र पर्व पर धूम मची हुई है। यहां जगह-जगह माता रानी के भव्य पंडाल सजाए गए हैं। जहां रोजाना उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में पंचमी पर्व पर श्रीबड़ी माता मंदिर का ड्राई फ्रूट से श्रृंगार किया गया है, जिसको देखने काफी संख्या में श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

View Photos Mother temple decorated with fruits in Chhindwara
फलों से सजा माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है प्रथम दिवस पर माता के गर्भगृह को विभिन्न पुष्पों से सुसज्जित किया गया और मातारानी को कर्नाटक-नागपुर से बुलाई गई विशेष ज्वेलरी से श्रृंगारित किया गया। तृतीय दिवस के शुभावसर पर छिंदवाड़ा जिले की मातृ शक्तियों के द्वारा संग्रहित 2100 दर्जन कटक(चूड़ियों) से मातारानी एवं गर्भगृह को भव्य रूप में सुसज्जित किया गया।

View Photos Mother temple decorated with fruits in Chhindwara
माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

पंचमी की विशेष तिथि पर नयन चौरसिया ने बताया, बड़ी माता के सेवादारों के द्वारा 48 घण्टे के अथक प्रयासों से दिन-रात एक कर सर्व मेवा ड्राई फ्रूट काजू (भल्लातकम), किशमिश (द्राक्ष), काली किशमिश (श्याम द्राक्ष), मुनक्का (मधुरिका), बादाम (वाताद), पिस्ता, अंजीर (अंजीर), मखाने, चैरी (प्रबदर), लौंग (लवंग), इलायची (एला), अखरोट (अक्षोट), प्रियालु (एप्रिकॉट), सुपारी (पूगीफल)।

विज्ञापन
विज्ञापन
View Photos Mother temple decorated with fruits in Chhindwara
फलोें से सजा मंदिर - फोटो : अमर उजाला

नारियल (श्रीफल) एवं चिरौंजी (पियाल वीज) से निर्मित हस्तशिल्प के द्वारा मातारानी की विशेष ज्वेलरी, वस्त्र, गर्भगृह प्रभावली को सुंदर आकर्षक रूप से सुसज्जित किया गया है। इस श्रृंगार से भक्तों को श्री बड़ी माता जी का मनमोहक रूप में दर्शन हुआ। प्रतिदिन मातारानी के दिव्य दर्शन हेतु मंदिर में जनसमूह बड़ी संख्या में आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed