फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: उमरिया कलेक्टर के खिलाफ थाने पहुंची आदिवासी नेत्री, लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर ने भी की FIR

Sat, 30 Jul 2022 10:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 10:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उमरिया में जिला पंचायत के चुनाव के बाद नए विवाद ने जन्म ले लिया है। कलेक्टर पर आदिवाली नेत्री ने आरोप लगाकर शिकायत की है, वहीं कलेक्टर ने भी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 

विज्ञापन
Umaria: Tribal leader accuses collector, complaint to police, collector also lodged complaint
आदिवाली नेत्री और कलेक्टर के बीच विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के उमरिया में कलेक्टर और आदिवासी नेत्री के बीच चुनाव के दौरान हुआ विवाद अब थाने पहुंच गया है। आदिवासी नेत्री ने कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके लिए पुलिस में शिकायती आवेदन दिया है साथ ही मीडिया के सामने महिला ने चोट के निशान दिखाए हैं। दूसरी तरफ कलेक्टर उमरिया ने भी आदिवासी नेत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार सावित्री सिंह के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


जानकारी के अनुसार उमरिया में 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हुए थे। भाजपा और कांग्रेस को बराबर वोट मिले थे, दोनों पक्षों को पांच-पांच वोट मिले थे। इसके बाद परिणाम के लिए लॉटरी निकाली गई थी, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत मिली। यहीं विवाद हुआ था। 

 
Umaria: Tribal leader accuses collector, complaint to police, collector also lodged complaint
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि मेरे साथ झूमाझटकी की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
कलेक्टर ने क्या कहा
मामले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव बराबरी पर रुक गए थे, जब पर्ची निकाली गई तो अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सावित्री सिंह ने पर्ची छीनने की कोशिश की। झूमाझटकी की गई इस प्रक्रिया में उन्हें चोट भी आई है। इस बात को लेकर थाना कोतवाली में प्रथम सूचना प्रतिवेदन भी दर्ज कराया है। जो पर्ची निकली वो भी निकाली गई और उन्हें दिखाई गई, जो पर्ची नहीं निकली थी वो भी दिखाई गई तब भी वो संतुष्ट नहीं हुईं, उनका कहना था कि फिर से दुबारा लॉट डाला जाए, जो मांग मैंने नामंजूर की, क्योंकि इस तरह की मांग में कोई आधार नहीं था।
 
Umaria: Tribal leader accuses collector, complaint to police, collector also lodged complaint
आदिवासी नेत्री सावित्री ने कहा कि कलेक्टर ने मेरा हाथ पकड़ लिया और मारपीट की। - फोटो : सोशल मीडिया
आदिवासी नेत्री ने क्या कहा
सावित्री सिंह द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि  29 जुलाई 2022 को जिला पंचायत सभागार मे जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जा रहा था। मतदान के बाद मेरे और प्रतिद्वंदी श्रीमती अनुजा पटेल को 5-5 वोट मिले थे। जिस पर लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें मेरे नाम का पर्चा निकला, तभी कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मेरे नाम की पर्ची को नीचे अपने दोनों पैरों के घुटनों के बीच मे छिपा लिया। यह देख कर मैंने उनसे प्रार्थना की और निष्पक्ष चुनाव का आग्रह किया, जिस पर वे नाराज हो गए। जब सभी सदस्य कलेक्टर के इस कृत्य का विरोध करने लगे, तभी उन्होंने टेबल के नीचे छिपाई हुई अनुजा पटेल के नाम की पर्ची निकाली और सब को दिखाने लगे। इस पर मैंने कलेक्टर से कहा कि जो पर्ची लॉटरी में निकली है उसे आपने पैरों के बीच मे फंसाया है, उसे निकाल कर दिखाइए। ऐसा कहने पर कलेक्टर ने मेरा हाथ पकड़ लिया और मेरे साथ मारपीट और उत्पीड़न करने लगे, जिससे घबराकर वे पीछे हट गईं।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए सावित्री सिंह ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आदिवासियों के उत्थान और सम्मान की बातें करते हैं, परंतु उनके अधिकारी महिला आदिवासी के सांथ जिस तरह का सलूक किया वह सबके सामने है। सावित्री सिंह ने सीएम से पूछा है कि क्या उनकी नीतियां केवल भाषणों तक ही सीमित हैं। यदि ऐसा नहीं है तो एक महिला के साथ ऐसी निम्न हरकत करने वाले कलेक्टर को तत्काल दण्डित करें, अन्यथा आदिवासी समाज उन्हें माफ नहीं करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed