मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में जमीन के अंदर खजाना छुपा होने की खबर इस समय चर्चाओं में है और इसका कारण यह है चंबल के एक गांव में बेशकीमती खजाने के लिए खुदाई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बेशकीमती हटाने के लिए खुदाई की गई और लोगों ने खुद ने से पहले वहां पर विशेष पूजा अर्चना की जिसकी सबूत ग्रामीणों को मौके पर मिले हैं।खजाने की जब यह खबर आग की तरह गांव में फैली तो सभी ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे जहां एक बड़ा गड्ढा पाया गया और खुदाई से पहले वहां तांत्रिक पूजा के अवशेष भी मिले हैं।
2 of 5
खेतों के बीच में झाड़ियों में तांत्रिक पूजा के बाद खुदाई की गई है।
- फोटो : amar ujala
दरअसल यह मामला चंबल की मुरैना जिले में पोरसा तहसील के सिंहपुरा गांव में पाया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि जब खेत पर काम करने के लिए पहुंचे तो एक झाड़ी के नीचे एक बड़ा गड्ढा दिखा तो अचंभित रह गये। उस गड्ढे के पास अज्ञात लोगों ने विशेष पूजा अर्चना की है। वहां पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों को तांत्रिक पूजा के अवशेष मिले हैं।
3 of 5
मुरैना में खाजने वाली जगह पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।
- फोटो : amar ujala
मौके पर सिंदूर नींबू और अन्य पूजा सामग्री भी ग्रामीणों को मिली है इससे संभावना जताई जा रही है कि यह खुदाई खजाने के लिए किसी तांत्रिक द्वारा कराई गई है और उसके बाद खजाने की खुदाई का काम शुरू किया गया है।यह खुदाई किसने की है इसका अभी पता नहीं लग पाया है।
4 of 5
खजाने की सूचना पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़
- फोटो : amar ujala
खेतों के बीच में एक बड़ी झाड़ियां है और उस गाड़ी के नीचे खुदाई की गई है जिसमें एक बड़ा गड्ढा बना हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक यह खुदाई बीती रात की गई है। और इस खुदाई का उद्देश्य सिर्फ खजाना है।इसमें इसलिए सच्चाई है कि किसी तांत्रिक द्वारा मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गई है और उसके बाद खुदाई का काम शुरू किया गया है।
5 of 5
मौके पर सिंदूर और तांत्रिक पूजा अर्चना के भी सबूत मिले है।
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है फिलहाल इस समय खजाने की खुदाई का यह मामला चंबल में सुर्खियां बना हुआ है।