फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: महाकाल दर्शन करने पहुंचीं हेमामालिनी, बोलीं- तस्वीरों में दर्शन रोज करती हूं आज हकीकत में सौभाग्य मिला

Thu, 07 Mar 2024 03:23 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

उत्तरप्रदेश के मथुरा से सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। 

विज्ञापन
Ujjain: Hema Malini came to see Mahakal, said - I see pictures daily, today I got good fortune in reality.
महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश के मथुरा से सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। 




श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासन मूलचंद जूनवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा की सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची थीं, जहां उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन यश पुजारी द्वारा करवाया गया। 

 
Ujjain: Hema Malini came to see Mahakal, said - I see pictures daily, today I got good fortune in reality.
नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कहतीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री हेमामालिनी ने कहा कि फोटो में बाबा महाकाल के दर्शन तो मैं रोज ही करती हूं, लेकिन आज एक ऐसा संयोग बना जब मैं हकीकत मे बाबा महाकाल के दर्शन कर सकी। याद रहे कि विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नव जागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2024 के कार्यक्रम में आज 7 मार्च को अभिनेत्री व नृत्यांगना हेमा मालिनी और उनके दल द्वारा शिव-दुर्गा पर प्रस्तुति देंगी। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि विक्रमोत्सव के तहत 7 मार्च को प्रसिद्ध अभिनेत्री व नृत्यांगना हेमा मालिनी व उनके दल द्वारा शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान पर आयोजित की जा रही है। करीब डेढ़ घंटे की प्रस्तुति के दौरान उनके साथ करीब 55 सदस्यीय दल भी रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed