फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: 'शिव' ही सरकार, भगवान महाकाल को CM ने सौंपी कैबिनेट बैठक की कमान, कहा-बाबा यहां के राजा हम सेवक

Wed, 28 Sep 2022 08:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 08:27 AM IST
सार

Ujjain: 'शिव' ही सरकार, भगवान महाकाल को CM ने सौंपी कैबिनेट बैठक की कमान, कहा-बाबा यहां के राजा हम सेवक

विज्ञापन
Ujjain cabinet meeting CM handed over the command of cabinet meeting to Lord Mahakal
कैबिनेट बैठक में बाबा महाकाल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मंगलवार को एक अलग नजारा देखने को मिला। पहली बार कैबिनेट बैठक उज्जैन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएम शिवराज ने नहीं बल्कि बाबा महाकाल ने की। सीएम ने बैठक में मुख्य सीट पर बाबा महाकाल की तस्वीर रखवाई और खुद उसके बगल की सीट में बैठकर बैठक में शामिल हुए। बैठक में कैबिनेट ने विकास से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दी। सीएम ने कैबिनेट बैठक के पहले कहा कि- महाकाल महाराज से सबके कल्याण की कामना करता हूं। महाकाल महाराज यहां के राजा हैं, हम लोग सेवक हैं। सेवक के नाते हम लोग महाकाल महाराज से प्रार्थना कर रहे हैं।

 
Ujjain cabinet meeting CM handed over the command of cabinet meeting to Lord Mahakal
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन  में कई राज्यों के मुख्यमंत्री आते हैं, लेकिन यहां कोई भी रात को नहीं रुकता। उज्जैन के महाराजा बाबा महाकाल हैं इसलिए यहां कोई दूसरा खुद को राजा मानने की भूल नहीं करता। उज्जैन में दो राजा एक साथ नहीं रूक सकते। इसलिए जो भी व्यक्ति किसी उच्च पद रहता है वह कभी भी उज्जैन में रात्रि विश्राम नहीं करता।  ऐसी मान्यता है कि जो भी शासक रात में उज्जैन में रुकता है, उसकी सत्ता चली जाती है। देश के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई उज्जैन में एक रात रुके थे। उसके बाद उनकी कुर्सी चली गई थी। यहीं वजह है कि मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह ने बैठक की अध्यक्षता से इनकार कर एक नई परंपरा शुरू की और कैबिनेट बैठक की कमान बाबा महाकाल को सौंपी।
 
Ujjain cabinet meeting CM handed over the command of cabinet meeting to Lord Mahakal
कैबिनेट बैठक में बाबा महाकाल की तस्वीर रख सीएम ने नई पारीपाटी शुरू की। - फोटो : अमर उजाला
सिंहस्थ में उज्जैन से बाहर हुआ था सम्मेलन
कुछ साल पहले सिंहस्थ मेले में प्रदेश सरकार ने तीन दिवसीय सम्मेलन कराया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने रहने के लिए आयोजन स्थल के पास मिट्टी की कुटिया बनवाई थी। आयोजन स्थल ग्राम निनौरा में किया गया था, जो उज्जैन की सीमा से बाहर है।

महाकाल की नगरी में रात में नहीं रुकते राज परिवार को लोग
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर राजपरिवार से है। उज्जैन पहले सिंधिया रियासत में शामिल था। सिंधिया राजपरिवार का कोई भी सदस्य कभी उज्जैन में रात को नहीं ठहरता। सिंधिया राजपरिवार का एक पैलेस भी उज्जैन की सीमा के बाहर बना है। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह राघौगढ़ राजघराने से आते हैं। वह भी कभी उज्जैन में रात नहीं रुकते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain cabinet meeting CM handed over the command of cabinet meeting to Lord Mahakal
अहिल्या बाई होलकर - फोटो : सोशल मीडिया
देवी अहिल्या बाई होलकर ने भी शिवजी को सौंपी थी सत्ता
मालवा की शासिका रही राजमाता देवी अहिल्या बाई होलकर भगवान शिव की अनन्य उपासक थी। जब पति और ससुर की मौत को बाद उन्हें सत्ता मिली तो उन्होंने राजगादी भगवान शिव को समर्पित कर दी। वह अपने हर आदेश में लिखा करती थी हुजूर शंकर ऑर्डर... उनके राज के सिक्कों पर भी शिवलिंग अंकित होता था। अपने शासन काल के दौरान देवी अहिल्या बाई होलकर कभी राजगादी पर नहीं बैठी, बल्कि उन्होंने शिवलिंग को राजगादी पर विराजमान किया था। मंगलवार को कैबिनेट बैठक के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा उज्जैन में दिखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed