फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shri Mahakal Lok: रविवार को महाकाल लोक देखने उमड़े लोग, भीड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड, उज्जैन मार्ग पर लगा लंबा जाम

Mon, 31 Oct 2022 09:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 09:45 AM IST
सार

Shri Mahakal Lok: रविवार को महाकाल लोक देखने उमड़े लोग, भीड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड, उज्जैन मार्ग पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
Shri Mahakal Lok People gathered to see Mahakal Lok on Sunday crowd broke records long jam on Ujjain road
पहली तस्वीर में महाकाल लोक देखने पहुंचे लोग, दूसरी तस्वीर में उज्जैन मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
महाकाल लोक में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को अवकाश होने के कारण उज्जैन में दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे,जिसके चलते इंदौर-सांवेर रोड पर ट्रैफिक जाम के हालात बन गए। त्रिवेणी पुल से लेकर महाकाल गेट तक दिनभर वाहनों की कतारें लगती रही। इसके अलावा सांवेर औरर धरमपुरी वाले हिस्से में भी यातायात बार-बार बाधित होता रहा, क्योंकि यहां पेचवर्क के कारण सड़क के एक तरफ का हिस्सा बंद कर दिया गया। 

 
Shri Mahakal Lok People gathered to see Mahakal Lok on Sunday crowd broke records long jam on Ujjain road
श्री महाकाल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल लोक देखने पहुंचे हजारों लोग
रविवार को उज्जैन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। महाकाल लोक से पहले उज्जैन शहर में एंट्री के लिए भी लोगों को जद्दोजहद करना पड़ रही है,क्योंकि बड़ी संख्या में वाहन आने के कारण उज्जैन की यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई है। लोगों को वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। गलियों में भी वाहन गुत्थम-गुत्था हो रहे हैं। प्रदेश के दूसरे शहरों के पर्यटकों के अलावा उज्जैन के आसपास के नगरों और ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग रोज उज्जैन पहुंच रहे हैं। उधर मप्र सड़क विकास निगम ने इंदौर-उज्जैन मार्ग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इस कारण कई जगह एक लेन में ट्रैफिक चल रहा है। यह भी ट्रैफिक जाम की एक बड़ी वजह है।
Shri Mahakal Lok People gathered to see Mahakal Lok on Sunday crowd broke records long jam on Ujjain road
रात्रि में महाकाल लोक का दिव्य स्वरूप - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में भी दिखने लगा असर 
महाकाल लोक को देखने के लिए बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक इंदौर में भी रुकते हैं। इन दिनों सर्राफा, 56 दुकान में ज्यादा भीड़ नजर आने लगी है। इसके अलावा होटलों को भी अच्छी बुकिंग मिल रही है। इंदौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी के अनुसार अगले तीन महीनों तक इंदौर में होटलों को अच्छी बुकिंग मिल चुकी है। ज्यादातर लोग उज्जैन और ओंकारेश्वर जाने के लिए इंदौर रुकने की प्लानिंग करते हैं। 

महाकाल लोक में इन कमियों को करना होगा दूर
  •  महाकाल मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।
  •  जूता-चप्पल स्टैंड काफी दूर है। मंदिर तक तेज धूप में जाने से पैरों के पंजों में छाले होने की शिकायतें भी लोग कर रहे हैं।
  • पेयजल व्यवस्था कम है। ज्यादा भीड़ होने पर पीने का पानी नहीं मिलता है।
  • महाकाल लोक में हरियाली काफी कम है। धूप से बचने के लिए कोई शेड भी नहीं है। ऐसे में ज्यादातर लोग रात को महाकाल लोक जाना पसंद कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed