फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: शिव की आराधना का नौ दिवसीय पर्व शुरू, दूल्हा बने महाकाल, केसर मिश्रित चन्दन का उबटन लगाया

Thu, 29 Feb 2024 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 10:29 PM IST
सार

शुक्रवार से शिव नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हुई। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में तथा अन्य 11 ब्राह्मणों के द्वारा देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ पंचामृत पूजन, एकादश-एकादशनी रूद्राभिषेक किया गया। 

विज्ञापन
Nine-day festival of worship of Shiva begins, Mahakal becomes the groom, applies sandalwood mixed with saffron
उज्जैन में महाकाल का स्वरूप - फोटो : सोशल मीडिया
सनातन धर्म की परंपरा मे जिस प्रकार शक्ति की आराधना के लिए देवी मंदिरों में नवरात्रि मनाई जाती है, उसी प्रकार उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि मनाई जाती है। शिव नवरात्रि का यह उत्सव फाल्गुन कृष्ण पंचमी से महाशिवरात्रि महापर्व के अगले दिन तक चलता है।


आज प्रथम दिन शिव पंचमी को नैवेद्य कक्ष में श्री चन्द्रमौलेश्वर भगवान जी के पूजन, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित कोटितीर्थ के तट पर श्री गणेश पूजन व श्री कोटेश्वर महादेव भगवान का पूजन-अभिषेक-आरती के साथ शिव नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हुई। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में तथा अन्य 11 ब्राह्मणों के द्वारा देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ पंचामृत पूजन, एकादश-एकादशनी रूद्राभिषेक किया गया। प्रथम दिवस श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक दिवेदी द्वारा 11 ब्राम्हणों को सोला-दुप्पटा व वरुणी भेंट की गई। अभिषेक उपरांत श्री महाकालेश्वर भगवान को केसर मिश्रित चंदन का उबटन लगाया गया। साथ ही जलाधारी पर हल्दी अर्पित की गई। उसके उपरांत श्री महाकालेश्वर भगवान का शृंगार कर भोग आरती की गई। अपराह्न में सांध्य पंचामृत पूजन के पश्चात श्री महाकालेश्वर भगवान ने भांग शृंगार कर निराकार से साकार रूप धारण किया। भगवान श्री महाकालेश्वर को पीले रंग के नवीन वस्त्र के साथ मेखला, दुप्पटा, मुकुट, मुंड-माला, छत्र आदि से किया शृंगारित किया गया। 

 
Nine-day festival of worship of Shiva begins, Mahakal becomes the groom, applies sandalwood mixed with saffron
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा मंत्री व कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री (केंद्रीय मंत्री) भारत सरकार अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे व श्री महाकालेश्वर भगवान की सांध्य आरती में सम्मिलित हुए। आरती उपरांत प्रधान द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन किया गया। पूजन पुजारी राजेश शर्मा व पुजारी आकाश शर्मा द्वारा संपन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक संदीप कुमार सोनी द्वारा प्रधान का स्वागत व सम्मान किया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed