फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain News: महाकाल में शुरू हुआ महाशिवरात्रि उत्सव, कोटेश्वर महादेव को लगी हल्दी

Thu, 29 Feb 2024 03:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 29 Feb 2024 03:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव शुरू हो गया है। शिवनवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को कोटेश्वर महादेव को हल्दी लगाई गई। इसके साथ ही विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। 
 

विज्ञापन
Ujjain News: Mahashivratri festival started in Mahakal, turmeric applied to Koteshwar Mahadev
कोटेश्वर महादेव की विशेष पूजा से शुरू हुआ महाशिवरात्रि उत्सव। - फोटो : अमर उजाला

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि उत्सव का प्रारंभ गुरुवार को श्री कोटेश्वर महादेव के पूजन-अर्चन के साथ हो गया है। नौ दिवसीय इस पर्व में उपासना, तपस्या एवं साधना के साथ महाशिवनवरात्रि महापर्व मनाया जाएगा। गुरुवार से शिवनवरात्रि महोत्सव 2024 में नौ दिनों तक भगवान श्री महाकालेश्वर जी भक्तों को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देकर उनकी मनोकामना पूर्ण करेंगे। 

Ujjain News: Mahashivratri festival started in Mahakal, turmeric applied to Koteshwar Mahadev
महाकाल मंदिर परिसर में कोटेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने हल्दी लगने की खुशी मनाई। - फोटो : अमर उजाला

हल्दी-चंदन के उबटन से शुरू हुआ पूजन
श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के नौ दिन पूर्व आज सुबह  शिव नवरात्रि पर्व की शुरुआत श्री महाकालेश्वर मन्दिर में की गई। सुबह श्री कोटेश्वर महादेव भगवान पर शिव पंचमी का पूजन अभिषेक हुआ। इसके बाद कोटेश्वर महादेव के पूजन-आरती के पश्चात उन्हें हल्दी-चन्दन का उबटन लगाया गया। दोपहर को भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया गया। इसके बाद 11 ब्राह्मणों ने एकादशनी रूद्राभिषेक का पाठ करने के बाद बाबा महाकाल की आरती उतारी और भोग लगाया। दोपहर तीन बजे भगवान महाकालेश्वर के सांध्य पूजन के पश्चात शृंगार किया गया। भगवान महाकालेश्वर के मुखारविन्द व आभूषण कक्ष से निकाले जाकर नए वस्त्र और आभूषण श्री गर्भगृह में विराजित भगवान श्री महाकालेश्वर को धारण कराए गए। आज से शुरू हुआ यह उत्सव 8 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा।

हरि कथा सुनेंगे बाबा महाकाल
शिवनवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सायं को महाकाल परिसर स्थित सफेद मार्बल चबूतरे पर इन्दौर निवासी पं. रमेश कानड़कर का नारदीय कीर्तन होगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में 29 फरवरी से आठ मार्च तक शिवनवरात्रि निमित्त  सन् 1909 से कानड़कर परिवार, इन्दौर द्वारा वंशपरम्परानुसार 115 वर्षों से हरिकीर्तन की सेवा दी जा रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनकी परंपरा का निर्वहन करते हुए कथारत्न हरिभक्त पारायण पं. रमेंश कानड़कर द्वारा शिव कथा, हरि कीर्तन का आयोजन सायं चार से छह बजे तक मंदिर परिसर में नवग्रह मंदिर के पास संगमरमर के चबूतरे पर किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed