फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकाल में 'पाबंदी': मंदिर में मीडियाकर्मियों के प्रवेश के नए नियम, प्रोटोकॉल परमिशन नहीं तो अंदर जाना मुश्किल

Wed, 24 Sep 2025 07:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 07:35 PM IST
सार

Ujjain Mahakal Temple: महाकालेश्वर मंदिर में सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया ने पत्रकारों के लिए नई व्यवस्था लागू की, जिसके तहत कवरेज के लिए भी प्रोटोकॉल से परमिशन आवश्यक कर दी गई। इससे पत्रकारों में आक्रोश है और सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। कलेक्टर व मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने इसे गलत बताते हुए जांच की बात कही।

विज्ञापन
New rules for media personnel's entry into Mahakal Temple; entry is difficult without protocol permission
महाकालेश्वर मंदिर में नए नियम - फोटो : अमर उजाला
Mahakaleshwar Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया द्वारा दर्शन के नाम पर एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत अब मंदिर पहुंचने वाले प्रत्येक पत्रकार को मंदिर में प्रवेश के लिए अब प्रोटोकॉल में परमिशन डलवाने को कहा जा रहा है। चाहे वह धार्मिक बीट से संबंधित हो या फिर कवरेज के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे हों उनके पास अपनी संस्था/प्रेस क्लब का आईडी कार्ड हो या फिर हाथों में माइक फिर भी परमिशन जरूरी कर दी गई है। इसके बाद ही उन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। इस व्यवस्था के बाद महाकालेश्वर मंदिर में कवरेज के लिए पहुंचने वाले पत्रकारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।


कर्मचारी बोले कर रहे साहब के निर्देशों का पालन 
कोटितीर्थ पहुंचने वाले रास्ते पर पत्रकारों को प्रवेश से रोका जा रहा है। पत्रकारों ने जब केसीसी कर्मचारियों से रोकने का कारण पूछा तो उनका कहना था कि महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया के निर्देश पर सभी को रोका जा रहा है। आपको पहले इसके लिए पॉइंट डलाना होगा। उसके बाद ही सभी को प्रवेश मिल पाएगा। 

ये भी पढ़ें- भक्तों को दर्शन देने चार बजे जागे बाबा महाकाल, सूर्य चंद्र और तिलक लगाकर दिए दिव्य दर्शन

 
New rules for media personnel's entry into Mahakal Temple; entry is difficult without protocol permission
नए नियम के बारे में कलेक्टर ने भी नाराजगी जाहिर की। - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर पत्रकार जता रहे आक्रोश 
बताया जाता है कि इस नए आदेश की जानकारी जब पत्रकारों को लगी तो सोशल मीडिया पर प्रेस क्लब ग्रुप में उसका विरोध शुरू हो गया। पत्रकारों का कहना था कि इस बारे में जल्द ही कलेक्टर को शिकायत की जाएगी। कवरेज के लिए पत्रकारों को रोकना और प्रोटोकॉल के आधार पर उन्हें मंदिर में प्रवेश देना सरासर गलत है। कुछ पत्रकारों ने यह भी लिखा कि पत्रकारों पर मनमाने नियम थोपना गलत है। 

नियमों का करवाया जा रहा है पालन
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया से जब इन नए नियमों के बारे में जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि मंदिर में दो दिनों से पत्रकारों की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके लिए पत्रकारों को भी नंदी हॉल और कोटि तीर्थ तक पहुंचने के लिए पॉइंट डालना होंगे। उसके बाद ही वे मंदिर में पहुंच पाएंगे। 

ये भी पढ़ें- कब्रिस्तान के गेट पर लगा 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर, गरबा महोत्सव में गूंजा जय महाकाल

 
New rules for media personnel's entry into Mahakal Temple; entry is difficult without protocol permission
पत्रकारों के नियम पर प्रशासक ने भी अनभिज्ञता जाहिर की है। - फोटो : अमर उजाला
यह बोले जिम्मेदार 
मामले को लेकर जब कलेक्टर और महाकालेश्वर प्रबंध समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि यह मामला मेरे संज्ञान मे आया है। मैं दिखवाता हूं कि आखिर मंदिर में यह निर्देश किसने जारी किए, जो भी होगा पत्रकारों के साथ भी कुछ गलत नहीं होने देंगे। वहीं महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने भी इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो यह गलत है। कवरेज करने वाले पत्रकारों को प्रोटोकाल का पॉइंट नहीं डालना होगा। 

-उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed