फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Shahi Sawari: शाही सवारी में दर्शन देने निकले महाकाल, लाखों भक्त उमड़े, सिंधिया ने किया पूजन

Mon, 22 Aug 2022 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 07:18 PM IST
सार

Mahakal Shahi Sawari: शाही सवारी में दर्शन देने निकले महाकाल, लाखों भक्त उमड़े, सिंधिया ने किया पूजन Mahakal Shahi Sawari: Mahakal went out to see the royal ride, lakhs of devotees gathered, Scindia worshiped

विज्ञापन
Mahakal Shahi Sawari: Mahakal went out to see the royal ride, lakhs of devotees gathered, Scindia worshiped
उज्जैन में सोमवार को शाही सवारी निकली। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल बाबा की शाही सवारी सोमवार को निकली। भादौ मास के दूसरे सोमवार को निकलने वाली शाही सवारी में भगवान छह स्वरूप में भ्रमण पर निकले हैं। रिमझिम बारिश के बीच लाखों भक्त उज्जैन पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाकाल का पूजन किया। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

 
Mahakal Shahi Sawari: Mahakal went out to see the royal ride, lakhs of devotees gathered, Scindia worshiped
शाही सवारी से पहले भगवान का पूजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी आज  22 अगस्त को  4 बजे  शाही ठाठ-बाट से महाकालेश्वर मंदिर से निकली। सवारी निकलने के पहले कमिश्नर संदीप यादव एवं आईजी संतोष कुमार सिंह ने सपत्नीक भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन किया। पंडित घनश्याम शर्मा ने पूजन करवाया। शाही सवारी में रजतजड़ित पालकी में भगवान श्री महाकाल चंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होकर निकले।
 
Mahakal Shahi Sawari: Mahakal went out to see the royal ride, lakhs of devotees gathered, Scindia worshiped
कमिश्नर संदीप यादव एवं आईजी संतोष कुमार सिंह ने सपत्नीक भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
सवारी से पहले पुलिस बैंड ने मंदिर में शानदार प्रस्तुति दी। सवारी में बाबा महाकाल की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मन महेश, नंदी पर उमा महेश, गरुड़ रथे पर शिव तांडव, डोलरथ पर होलकर और सप्तधान रूप में दर्शन देने निकले हैं। शाही सवारी पर हर साल लाखों भक्त उमड़ते हैं। प्रशासन ने इसके हिसाब से तैयारी की थी। सात किलोमीटर लंबे मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया था। परंपरागत मार्ग से होकर सवारी करीब साढ़े दस बजे मंदिर पहुंचेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakal Shahi Sawari: Mahakal went out to see the royal ride, lakhs of devotees gathered, Scindia worshiped
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र महाआर्यमन सिंधिया ने भी सवारी में शिरकत की। - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र महाआर्यमन सिंधिया ने भी सवारी में शिरकत की। उन्होंने रामघाट पर बाबा का पूजन किया। शाही सवारी के लिए जिले के अलावा अन्य जिलों से करीब 1500 पुलिस अधिकारी और कर्मी व्यवस्था में लगाए गए हैं। सवारी मार्ग पर CCTV कैमरों से नजर रखी जा रही है। जगह-जगह बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed