फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे पूर्व मंत्री जय वर्धन सिंह, बाबा का पूजन कर लिया आशीर्वाद

Tue, 18 Apr 2023 02:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 02:28 PM IST
सार

राघौगढ़ विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मंगलवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Former minister Jayawardhan Singh arrived to visit Mahakal, worshiped Baba and took blessings
बाबा महाकाल की शरण में जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला
राघौगढ़ विधायक एवं पूर्व नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह मंगलवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 


 
Former minister Jayawardhan Singh arrived to visit Mahakal, worshiped Baba and took blessings
महाकाल मंदिर में जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरू और पंडित महेश पुजारी ने बताया कि कांग्रेस सरकार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री रहने वाले एवं वर्तमान में राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे, जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन करते हुए चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद जयवर्धन सिंह नंदी हाल में ओम नमः शिवाय का जाप करते नजर आए।
Former minister Jayawardhan Singh arrived to visit Mahakal, worshiped Baba and took blessings
जयवर्धन सिंह से मिलने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
जयवर्धन सिंह के उज्जैन आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महाकाल मंदिर पहुंचे थे, जिन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद जयवर्धन सिंह ने भेंट की। 

उन्हेल कार्यक्रम में शामिल होने आए थे जयवर्धन सिंह
बताया जा रहा है कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आने के पूर्व जयवर्धन सिंह उन्हेल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और कुछ देर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन आ गए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed