फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: विराट संत सम्मेलन में पहुंचे शिवराज, सीएम ने कहा- संतों के चरणों में मिलती है नई ऊर्जा

Wed, 14 Dec 2022 08:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 08:59 PM IST
सार

Ujjain: विराट संत सम्मेलन में पहुंचे शिवराज, सीएम ने कहा- संतों के चरणों में मिलती है नई ऊर्जा Ujjain: Shivraj reached Virat Sant Sammelan, CM said – new energy is found at the feet of saints
 

विज्ञापन
CM Shivraj reached Virat Sant Sammelan in ujjain
संत समाज ने सीएम शिवराज को महाकाल महाराज की तस्वीर भेंट की। - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बुधवार को संतों का विराट सम्मेलन आयोजित किया गया। चारधाम मंदिर के समीप हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी संतों का सम्मान किया। संत समाज ने मुख्यमंत्री को भगवान श्री महाकालेश्वर का चित्र भेंट किया। सीएम ने कहा कि संतों के चरणों में शांति मिलती है। एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। हम सभी का सौभाग्य है कि आज के दिन मध्य प्रदेश में 5जी नेटवर्क का शुभारंभ निर्वाण दिवस पर हो रहा है। 

 
CM Shivraj reached Virat Sant Sammelan in ujjain
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित द्वादश ज्योतिर्लिंग मन्दिर में श्री महाकाल ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि चारधाम मंदिर के समीप स्थित अखंडाश्रम के संस्थापक बाल ब्रह्मचारी त्यागमूर्ति अखंडानंदजी महाराज का 55वां निर्वाण दिवस था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चारधाम मन्दिर परिसर में बनाये गये द्वादश ज्योतिर्लिंग मन्दिर पहुंचकर बाल ब्रह्मचारी त्यागमूर्ति अखंडानंदजी महाराज के 55वे निर्वाण दिवस पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा आरती की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सभी संतों को प्रणाम करते हैं। आज त्यागमूर्ति का निर्वाण नहीं बल्कि निर्माण है। हम सभी का सौभाग्य है कि आज के दिन मध्य प्रदेश में 5जी नेटवर्क का शुभारंभ निर्वाण दिवस पर हो रहा है। संत हमें संमार्ग पर चलने का सन्देश देते हैं। उनके आशीर्वाद से श्री महाकाल महालोक का निर्माण साकार रूप ले सका। इसके द्वितीय चरण के अन्तर्गत निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण होंगे। 
 
CM Shivraj reached Virat Sant Sammelan in ujjain
संत सम्मेलन में पहुंची महिलाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज ने कहा कि अपनी अवन्तिकापुरी तीनों लोकों से न्यारी है। आदिगुरु शंकराचार्यजी के कारण भारतीय संस्कृति और सभ्यता की रक्षा हो सकी। उन्होंने चारों दिशाओं से हमारे देश को जोड़ने का कार्य किया। जुलाई-अगस्त 2023 तक आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। सन्त हमें सद्बुद्धि दे, हमें संमार्ग पर चलायें, बस यही कामना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Shivraj reached Virat Sant Sammelan in ujjain
सीएम ने युगपुरुष परमानंदजी महाराज और महामण्डलेश्वर शान्तिस्वरूपानंद महाराज से सौजन्य भेंट की। - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सीएम ने स्वामी परमानंद गिरि महाराज, सन्त शान्तिस्वरूपानंदजी, साध्वी ऋतम्भरा जी, सन्त बालकानंद महाराज, विशोकानंद महाराज, विश्वआत्मानंद महाराज, महन्त ज्ञानदेव महाराज, आत्मानंद सरस्वती महाराज, चिदंबरानंद महाराज, जगदप्रकाश महाराज, दीर्घचेतनानंद महाराज, जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज, सेवानंद गिरि महाराज एवं अन्य सन्तों से आशीर्वाद लिया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन, ओम जैन, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, राजपाल सिंह सिसौदिया, अशोक प्रजापत, जगदीश अग्रवाल, विशाल राजौरिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने नवनिर्मित द्वादश ज्योतिर्लिंग मन्दिर में श्री महाकाल ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, पूजन-अर्चन किया और आरती की। यहां पूजन-अर्चन मन्दिर के आचार्य जमुनाप्रसाद दुबे और सुनील उपाध्याय ने कराया। इस दौरान पं. महेन्द्र शास्त्री और पं. नीरज तिवारी द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed