फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: महाकाल की नगरी में कल से शिव महापुराण सुनाएंगे प्रदीप मिश्रा,जाने से पहले जानिए कैसी रहेंगी व्यवस्थाएं

Mon, 03 Apr 2023 08:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 08:23 AM IST
सार

Ujjain: महाकाल की नगरी में कल से शिव महापुराण सुनाएंगे प्रदीप मिश्रा,जाने से पहले जानिए कैसी रहेंगी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
Administration plan on Pradeep Mishra Shiv Mahapuran story, parking route made
उज्जैन में होगी प्रदीप मिश्रा की कथा - फोटो : सोशल मीडिया
सीहोर वाले पंडित जी के नाम से प्रख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा उज्जैन में 4 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इस कथा को सुनने के लिए लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए आयोजन समिति भोजन, पानी व अन्य प्रमुख व्यवस्थाएं करने में जुटी है। सात दिवसीय शिव महापुराण कथा निर्विघ्न रुप से उज्जैन में संपन्न हो जाए, इसके लिए प्रशासन भी पुरजोर तैयारियां करने में जुटा हुआ है। यही कारण है कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग, घाटों पर एसडीआरएफ की टीम, अनाधिकृत वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए 10 क्रेन, पांच बेड के अस्थाई अस्पताल के साथ ही कथा स्थल पर बनाई गई भोजनशाला में फूड सेफ्टी अधिकारियों के हमेशा उपस्थित रहने जैसा प्लान अधिकारियों ने तैयार किया है, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी घटित ना हो।

 


पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था जारी की है। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। वे महाकाल मंदिर के दर्शन भी करेंगे और फिर कथा सुनने भी जाएंगे। इस दृष्टि से ट्रैफिक के प्लान को तैयार किया गया है। उज्जैन पुलिस द्वारा पार्किंग रूट एवं वाहन पार्किंग स्थल के अलावा नो व्हीकल जोन को भी जारी कर बताया गया है ताकि असुविधा से बचने के लिए श्रद्धालु बताए गए निर्धारित मार्ग का प्रयोग करें।
Administration plan on Pradeep Mishra Shiv Mahapuran story, parking route made
प्रदीप मिश्रा की कथा के लिए बनाया जा रहा भव्य पंडाल - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
कथा के दौरान नृसिंह घाट पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। वहीं, अनाउंसमेंट की व्यवस्था भी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरा के जरिए कंट्रोल रूम से श्रद्धालुओं की पल-पल की मॉनीटरिंग होगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर भूखी माता, शंकराचार्य चौराहे पर होल्डअप तैयार रहेगा। 

स्वास्थ्य विभाग की 5 टीम रहेंगी तैयार 
महाकाल लोक, महाकाल मन्दिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें तैनात रहेंगी। पांच बेड का अस्थाई अस्पताल तैयार कर यहां दवाइयों के साथ ओआरएस रखा जाएगा। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर भी अस्थाई रूप से हॉस्पिटल का निर्माण किया गया है, जिससे कोई भी अप्रिय स्थिति बनने पर तुरंत पंडाल में ही श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिया जा सके। 

पार्किंग स्थल पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था रहेगी
पार्किंग के स्थानों पर पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। नो-व्हीकल जोन का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। वहीं, अनाधिकृत वाहन पार्किंग रोकने 10 क्रेन तैनात रहेंगी।

घाटों पर SDRF टीम व होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे
घाटों पर किसी प्रकार की अनहोनी घटित ना हो, इसीलिए सभी प्रमुख स्नान घाटों पर होमगार्ड, एसडीआरएफ टीम व बोट, तैराक सामान सहित मौजूद रहेंगे।

भोजनशाला में रहेंगे फूड सेफ्टी अधिकारी
भीषण गर्मी के दौरान कहीं फूड प्वाइजनिंग जैसी अव्यवस्था ना हो जाए, इसलिए फूड सेफ्टी अधिकारी भोजनशाला में रहकर अपनी देखरेख में भोजन तैयार करवाएंगे। जिसके दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
 
Administration plan on Pradeep Mishra Shiv Mahapuran story, parking route made
घाटों पर तैनात रहेगी एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
ऐसी रहेगी निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था
■ मक्सी रोड, देवास रोड, इन्दौर रोड से आने वाले वाहन आस्था गार्डन तिराहा से डायवर्ट होकर टोल प्लाजा से पहले एवं मोहनपुरा ब्रिज से उजडखेड़ा तिराहे से उजडखेड़ा मंदिर तरफ रोड के दाएं-बाएं वाहन पार्क कर सकेंगे।
■ बडनगर रोड से आने वाले वाहन मोहनपुरा मुल्लापुरा तिराहा दोनो रोड पर वाहनों को पार्क कर सकेंगे।
■ आगर रोड से आने वाले वाहन आगर नाका, उन्हेल नाका, कुत्ता बावड़ी तिराहे से होकर सदावल मार्ग के आस-पास पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।
■ नागदा, उन्हैल रोड से आने वाले वाहन साडू माता की बावड़ी होकर कुत्ता बावड़ी तिराहे से होकर सदावल मार्ग के आस-पास पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।
■ शहर से आने वाले वाहन रंजीत हनुमान के पास गोन्सा रोड के दोनों तरफ पार्किंग स्थलों में खड़े होंगे। भारी वाहनों का डायवर्सन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा।
■ इंदौर रोड से बडनगर एवं नागदा जाने वाले वाहन प्रशांति धाम तिराहे से मारुति शोरूम से सैफी पेट्रोल पंप से धतरावदा होते हुए श्री सिंथेटिक से पंड्याखेड़ी मंडी गेट होकर आगर नाका होते हुए उन्हेल नाका साडू माता की बावड़ी होते हुए बड़नगर एवं नागदा के लिए जा सकेंगे।
■ देवास मार्ग से आने वाले वाहन जिन्हें बडनगर एवं नागदा जाना है वह मारुति शोरूम से सैफी पेट्रोल पंप से धतरावदा होते हुए श्री सिंथेटिक से पंड्या खेड़ी होते हुए मंडी गेट होकर आगर नाका होते हुए उन्हेल नाका साडू माता की बावड़ी होते हुए बडनगर एवं नागदा के लिए जा सकेंगे।

इन मार्गों पर रहेंगे समस्त वाहन प्रतिबंधित
■ भूखी माता चौराहे से भूखी माता होकर शंकराचार्य चौराहा।
■ नृसिंहघाट चौराहे से शंकराचार्य चौराहा।
■ छोटी रपट सुनहरी घाट से शंकराचार्य चौराहा।
■ शंकराचार्य चौराहा से मुल्लापुरा तक।
■ सदावल तिराहे से शंकराचार्य चौराहा तक।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed