फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Sawari: बाबा की पांचवीं सवारी में उमड़ा जनसैलाब, जय श्री महाकाल के जयकारों से गुंजायमान हुआ उज्जैन

Mon, 11 Aug 2025 09:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 09:12 PM IST
सार

सोमवार को बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी नगर भ्रमण पर निकली। हजारों लोगों ने बाबा के पांच स्वरूपों के दर्शन किए। सवारी में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। पूरा नगर महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
A huge crowd gathered for Baba's fifth ride, Ujjain reverberated with the chants of Jai Shri Mahakal
बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी से पहले किया गया पूजन - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली पंचम सवारी सोमवार को सायं 4 बजे परम्परानुसार श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी धूमधाम से निकली। सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर ने पांच विभिन्न स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दिए। इसमें पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, गजराज पर श्री मनमहेश, बैलगाड़ी में गरूड़ पर शिवतांडव, नंदी पर श्री उमा-महेश एवं श्री होल्कर के स्वरूप में विराजमान होकर अपनी प्रजा का कुशलक्षेम जानने नगर भ्रमण पर  निकले। बाबा की सवारी में शामिल होने हजारों भक्त पहुंचे थे।


श्री महाकालेश्वर भगवान की पंचम सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का षोडोपचार पूजन अर्चन किया गया। पूजन शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने सम्पन्न करवाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा,  नगर निगम सभापति कलावती यादव, माखन सिंह चौहान आदि ने भी भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए। सभी गणमान्यों ने पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया।

ये भी पढ़ें- भादौ कृष्ण पक्ष द्वितीया पर रात 2.30 बजे जागे बाबा महाकाल, मखाने की माला से हुआ शृंगार

 
A huge crowd gathered for Baba's fifth ride, Ujjain reverberated with the chants of Jai Shri Mahakal
बाबा महाकाल की सवारी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सभामंडप में पूजन उपरांत अवंतिकानाथ भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर के स्वरूप में पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा रजत पालकी में विराजित भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। राजाधिराज भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में लाखों भक्त भगवान शिव का गुणगान करते हुए तथा विभिन्न भजन मंडलियां झांझ-मंजीरे, डमरू बजाते हुए चल रहे थे। सवारी अपने परम्परागत मार्ग से होती हुई रामघाट पहुंची। जहां रामघाट पर मां क्षिप्रा के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन किया गया। पूजन-अभिषेक व आरती उपरांत सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर पहुंची। जहॉ सिंधिया ट्रस्ट के पुजारी द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का पूजन किया गया। इसके पश्चात सवारी पटनी बाजार और गुदरी चौराहे से होती हुई पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने के पश्चात सवारी का विश्राम हुआ। 

 
A huge crowd gathered for Baba's fifth ride, Ujjain reverberated with the chants of Jai Shri Mahakal
बाबा महाकाल की सवारी में शामिल नृतकों का दल - फोटो : अमर उजाला
जनजातीय कलाकारों के दल ने मनमोहा 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा श्री महाकालेश्वर की सवारी को भव्य स्वरूप देने के लिए 4 जनजातीय कलाकारों के दल श्री महाकालेश्वर भगवान की पंचम सवारी में सहभागिता की। इसमें बैतूल से मिलाप इवने के नेतृत्व में गोण्ड जनजातीय ठाट्या नृत्य, खजुराहो से गणेश रजक के नेतृत्व कछियाई लोक नृत्य, दमोह से पंकज नामदेव नेतृत्व में बधाई लोक नृत्य एवं डिण्डोरी के सुखीराम मरावी के नेतृत्व गेडी जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां देते हुए सम्मिलित हुए। यह सभी दल श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए चले। जनजातीय दलों ने संस्कृति विभाग भोपाल, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद व त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर जी की पंचम सवारी में सहभागिता की गई।

ये भी पढ़ें- जल संकट से मुक्ति और अच्छी वर्षा की कामना के लिए महाकाल के दरबार पहुंचे CM यादव, पर्जन्य अनुष्ठान शुरू

 
विज्ञापन
विज्ञापन
A huge crowd gathered for Baba's fifth ride, Ujjain reverberated with the chants of Jai Shri Mahakal
बाबा महाकाल की सवारी में हजारों लोग शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
छाई रही राजाराम लोक, सलकनपुर और मां बगलामुखी माता मंदिर की झांकी 
श्रावण-भादौ माह 2025 में आज भगवान श्री महाकालेश्वर के नगर भ्रमण पर निकलने वाली सवारी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप सवारी को भव्य स्वरुप देने के लिए प्रसंग (थीम) अनुसार पंचम सवारी में मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन के अंतर्गत राजाराम लोक ओरछा, सर्वसिद्धि माँ बगलामुखी माता मंदिर, माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर एवं देवीलोक माँ बिजासन धाम सलकनपुर की प्रतिकृति प्रदर्शित की गई, जिनका निर्माण धार्मिक एवं न्यास एवं अध्यात्म विभाग, मध्यप्रदेश के माध्यम से किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed