फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उज्जैन: लाउडस्पीकर के मामले में बोले विजयवर्गीय-जल्द ही डेसीबल के अनुसार ध्वनि पर नियंत्रण किया जाएगा

Wed, 04 May 2022 04:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 04:33 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर जल्द ही डेसीबल के आधार पर ध्वनि पर नियंत्रण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ujjain: In the matter of loudspeakers, Vijayvargiya said - soon the sound will be controlled according to decibels
महाकाल का अभिषेक करते विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे तक गर्भगृह में दर्शन किए। लाउडस्पीकर, हनुमान चालीसा आदि मुद्दों पर बात रखी। मीडिया से कहा कि कुछ लोग देश को धर्मशाला समझेंगे तो बर्दाश्त नहीं होगा।
Ujjain: In the matter of loudspeakers, Vijayvargiya said - soon the sound will be controlled according to decibels
गर्भगृह में बैठकर महाकाल का पूजन करते विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन पहुंचे और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। करीब आधे घंटे तक गर्भगृह में रुके और बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। वे नंदी हॉल में भी बैठे और मंत्र जाप किया। मंदिर से रवाना होने पर मीडिया ने कैलाश विजयवर्गीय से बात की। 
Ujjain: In the matter of loudspeakers, Vijayvargiya said - soon the sound will be controlled according to decibels
नंदी का पूजन कर नंदी हॉल में बैठकर किया जप - फोटो : सोशल मीडिया
विजयवर्गीय ने आप पार्टी को खालिस्तानियों का समर्थक बताया। लाउडस्पीकर के सवाल पर कहा कि देश को धर्मशाला समझने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाउडस्पीकर पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन के बाद मप्र सरकार के लिए कहा कि मुझे लगता है कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन सरकार जल्द करेगी और जल्द डेसीबल के अनुसार ध्वनि पर नियंत्रण किया जाएगा।

इधर जम्मू कश्मीर व राजस्थान में हनुमान चालीसा को लेकर हुए विवाद के मामले में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ लोग इस देश को धर्मशाला समझें तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की अलगाववादी बातें नहीं होनी चाहिए। अपनी आस्था के अनुरूप कार्य करें लेकिन यह स्पष्ट है कि देश में हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश है उसे मानना चाहिए। राज्य सरकार आदेश का पालन नहीं करती इसलिए अराजकता फैली है। महाराष्ट्र इसका बड़ा उदाहरण है। मप्र के मामले में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे लगता है कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन सरकार करेगी। जितना डेसीबल का साउंड होना चाहिए उसी अनुसार नियमों का पालन लाउडस्पीकर के लिए सरकार करवाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed